चुनावी वादों की तहत जनता से किया झूठा वादा के विरोध में 20 जनवरी को होगा धरना प्रदर्शन
रायपुर। सत्ता में आने की लालच में जनता से लुभावने वादे करने वाली रायपुर नगर निगम महापौर की पोल खुल चुकी है और जनता अब त्राहि-त्राहि कर रही है। छत्तीसगढ़ सरकार ने अपने चुनावी घोषणा में संपत्ति कर हाफ तथा महापौर द्वारा यूजर्स चार्ज माफ का खोखला वादा किया था ,वही महापौर के निर्देशानुसार निगम प्रशासन अब जनता की गाढ़ी कमाई को लूट रही है। यह सरकार बेवजह के दिखावटी विकास के कर्ज के बोझ के तले इतना दब चुकी है कि अब बिना किसी आदेश और अधिसूचना के नगर निगम के अधिकारी जनता से अवैध वसूली कर रही है, यह आरोप स्वामी आत्मानंद वार्ड क्रमांक 39 के पार्षद ने अमर बंसल ने लगाते हुए सरकार को घेरने की बात कही है।
पार्षद अमर बंसल ने कहा कि स्वामी आत्मानंद वार्ड क्रमांक 39 चौबे कॉलोनी क्षेत्र में पेयजल समस्या और डूबता रायपुर के बीच समता कॉलोनी जैसी शहर की पॉश कॉलोनियों में जलभराव आज पूरे रायपुर को सर्वविदित है। रायपुर निगम शासन और प्रशासन बस अवैध वसूली करने और उनके मनमाफिक काम करने के लिए सारे नियम कानूनों को ताक पर रखकर काम कर रही है। पिछले 3 वर्षों से पार्षद अमर बंसल लगातार पेयजल की समस्या से निपटने के लिए प्रशासन से लेकर महापौर तक गुहार लगा रहे हैं, परंतु लगता है महापौर रायपुर मगर निगम की जिम्मेदारी से वे पूर्णत: असफल हो चुके हैं। निम्न व मध्यम आय के लोगों को यूजर चार्ज और संपत्ति कर के नाम पर हजारों तथा लाखों की भारी भरकम रकम भरने की नोटिस बिना किसी अधिसूचना और नियमावलि के थमाई जा रही है और धमकी देकर सरकार की खाली तिजोरी को भरने का काम किया जा रहा है। पार्षद अमर बंसल ने कहा कि गरीबों को पट्टा देने के नाम पर खोखला चुनावी वादों का गुलदस्ता दिखाकर आज तक पट्टा नहीं देने के कारण प्रधानमंत्री आवास योजना जैसे जन कल्याणकारी योजना का लाभ गरीबों को नहीं मिल रहा है । गरीबी पट्टा मिलने की गरीबों की आस टूटती जा रही है। श्री बंसल ने कहा कि अब जनता उनके साथ किए गए एक-एक धोखा का जवाब देगी, इसी कड़ी में आगामी 20 जनवरी गुरूवार को आयुक्त जॉन-7 कार्यालय के सामने, स्वामी आत्मानंद वार्ड क्रमांक 39 के रहवासियों की समस्या के तत्काल निराकरण की मांग करते हुए धरना देकर सरकार को चेतावनी दी जाएगी और कड़ा विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।






![]()


