रायपुर। जेसीआई रायपुर वामा कैपिटल की प्रेसिडेंट ने अपने वामा सदस्यों को कार्यक्रम के माध्यम से प्रकृति के निकट जाकर पतंग उत्सव का आनंद लिया एवं पर्यावरण को बचाने के लिए संकल्प लिया साथ ही नगपुरा तीर्थ स्थल और दुर्ग में सोहम विहार पर हो रहे कार्निवाल पर ले जा कर उन्हे पर्यावरण भ्रमण का आनंद दिलाया । जहां गुजरात की बड़ी-बड़ी पतंगे, , ,कठपुतली डांस ,अच्छे पकवान का सदस्यों ने मजे लिया।जेसीआई वामा कैपिटल की अध्यक्ष शिखा गोलछा ने बताया की लगभग 60 सदस्य इस पिकनिक में उपस्थित थे। सदस्यों के लिए बहुत से गिफ्ट बाटे।प्रोग्राम डायरेक्टर चंचल राठी ने गेम खिलाया। ,चेप्टर इंचार्ज आंचल,फाउंडर लीना, कन्वेनर रूपाली, स्नेहा,सुमन ,रीना,मोना,और अन्य सदस्य मौजूद थे।
