Skip to content
November 7, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • भगवान में आस्था है तो उलझनों में भी रास्ता है
  • छत्तीसगढ़

भगवान में आस्था है तो उलझनों में भी रास्ता है

Purushottam Manhare January 20, 2023

रायपुर. श्री हनुमान मंदिर मैदान गुढ़ियारी में आचार्य धीरेन्द्रकृष्ण शास्त्री के मुखारविंद से श्री राम कथा के तृतीय दिवस राम-जानकी विवाह के पूर्व कथानक जिसमें भगवान श्रीराम जनकपुरी पहुंचते हैं पर अपना व्याख्यान दिया.
कथा के पूर्व स्थल में पधारे अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, श्रीमती वीणा सिंह, पूर्व मंत्री  राजेश मूणत, श्याम बैस  ने ओमप्रकाश मिश्रा परिवार के साथ बागेश्वरधाम के हनुमानजी की आरती किये. अतिथियों का आयोजक ओमप्रकाश मिश्रा, संयोजक संतोष सेन, बसंत अग्रवाल, सौरभ मिश्रा ने स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया.
डॉ. रमन सिंह  ने अपने उदबोधन में कहा कि आचार्य  धीरेन्द्रकृष्ण शास्त्री की छत्तीसगढ़ की भूमि में कथा करवाने के लिये ओमप्रकाश मिश्रा एवम् उनके सहयोगिया का अभिनंदन है. कौशल्या माता का यह प्रदेश बागेश्वरधाम बन गया है. महाराजश्री के बागेश्वरधाम में वर्षों से हजारों लोगों के लिये अनवरत भंडार किया जा रहा है. अनेक निर्धन परिवारों का नि:शुल्क विवाह करवाया गया है. विशाल कैंसर हॉस्पिटल महाराजश्री द्वारा बनवाया जा रहा है. मैं पूरे छत्तीसगढ़ की जनता के सुख, शांति, समृद्धि की कामना बागेश्वर बाबा से करता हूं.
महाराजश्री ने गुढ़ियारी वाले प्राचीन हनुमान जी सहित प्रदेश के समस्त देवी-देवताओं का स्मरण करते हुए उन्हें प्रणाम किया. उन्होंने कहा कि दण्डधारण की जिस धरा में भगवान श्री राम ने अपने जीवन का सर्वाधिक समय व्यतीत किया उस धरा में उन्हें कथा सुनाते हुए उन्हें बहुत आनंद प्राप्त हो रहा है. छत्तीसगढ़ से उनके मन में प्रीति और लगाव बहुत बढ़ गया है. अब से छत्तीसगढ़ आते रहेंगे.
श्रद्धालुओं को आज का मंत्र दिये कि- भगवान में आस्था है तो उलझनों में भी रास्ता है.
जो गुरु को तो मानते हैं पर गुरु की नहीं मानते उन्हें कभी सफलता नहीं मिलती. अपने माता-पिता, गुरु का सदैव सम्मान करें.
आचार्य विश्वामित्र जी के साथ भगवान श्रीराम-लक्ष्मण जी के साथ जनकपुरी आगमन, नगर भ्रमण पर कौतुहलवश सम्पूर्ण नगरी का उनको निहारना, प्रात: पूजन हेतु गुरु के लिये पुष्प एकत्रित पुष्प वाटिका जाना एवम् माली द्वारा उन्हें रोकना पश्चात पुष्प चुनना. पुष्प वाटिका में अपनी अष्ट सखियों के साथ सीता जी भेंट एवम् उनके मन को हरना, आदि प्रसंगों को विस्तार से बताया. संगीतमयी भजन से हजारों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालुगण झूमने लगे.

गुढ़ियारी वाले हनुमान मेरी बिगड़ी बना दे…!!

सिया जी की मिथिला सुंदर लागे…!!

कोई आया है सखि फूल बगिया में…
जिसकी चर्चा है सारी नगरिया में….!!

राम को देखकर जनक नंदनी…
ताकने यूं लगी थी खड़ी-2….!!

आदि अनेक भजनों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया. सभी अपने स्थान पर खड़े होकर ताली बजाते हुये नृत्य करने लगते थे.

कार्यक्रम की व्यवस्था में आयोजक ओमप्रकाश मिश्रा, संयोजक संतोष सेन, बसंत अग्रवाल, सौरभ मिश्रा, मीडिया प्रभारी नितिन कुमार झा, मनीष तिवारी, ट्रस्टी रतनलाल गोयल, शैलेन्द्र दुग्गड़, महेश शर्मा, विजय जड़ेजा, हेमेन्द्र साहू, प्रकाश महेश्वरी, दुर्गा प्रसाद तिवारी, श्याम द्विवेदी, अरुण मिश्रा, निर्मल मिश्रा, सुनील बाजारी, सुंदर जोगी, नागपुर से आये मनीलाल मिश्रा, गोपाल बगरिया, प्रशांत वारा सहित सैकडों की संख्या में कार्यकर्तागण सक्रिय रहे.

 

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: news

Post navigation

Previous 12 किलोग्राम गांजा के साथ अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार
Next टूरी हटरी बाजार के जीर्णोद्धार के लिए महापौर एजाज ढेबर ने किया भूमि पूजन

Related Stories

2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस
  • छत्तीसगढ़

2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस

November 5, 2026
जिला राज्योत्सव में शामिल हुए तोमन साहू, विभिन्न विभागीय स्टालों का किया अवलोकन
  • छत्तीसगढ़

जिला राज्योत्सव में शामिल हुए तोमन साहू, विभिन्न विभागीय स्टालों का किया अवलोकन

November 4, 2026
दीवाली से पहले बजी महिलाओं के मोबाइल में खुशी की घंटी*
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़

दीवाली से पहले बजी महिलाओं के मोबाइल में खुशी की घंटी*

November 4, 2026

Recent Posts

  • 2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस
  • एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा*
  • एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा – दीपक बैज*
  • भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान चोरी ऊपर से सीना जोरी है – कांग्रेस*
  • जिला राज्योत्सव में शामिल हुए तोमन साहू, विभिन्न विभागीय स्टालों का किया अवलोकन

You may have missed

2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस
  • छत्तीसगढ़

2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस

November 5, 2026
एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा*
  • Uncategorized

एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा*

November 5, 2026
एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा – दीपक बैज*
  • Uncategorized

एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा – दीपक बैज*

November 5, 2026
भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान चोरी ऊपर से सीना जोरी है – कांग्रेस*
  • Uncategorized

भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान चोरी ऊपर से सीना जोरी है – कांग्रेस*

November 5, 2026

Recent Posts

  • 2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस
  • एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा*
  • एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा – दीपक बैज*
  • भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान चोरी ऊपर से सीना जोरी है – कांग्रेस*
  • जिला राज्योत्सव में शामिल हुए तोमन साहू, विभिन्न विभागीय स्टालों का किया अवलोकन
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.