टूरी हटरी बाजार 300वर्ष है पुराना
रायपुर । राजधानी के पुरानी बस्ती में स्थित 300वर्ष पुराना टूरी हटरी के जीर्णोद्धार के लिए महापौर एजाज ढेबर ने भूमि पूजन किया ।इस मौके पर महापौर के साथ एमआईसी सदस्य पार्षद जितेंद्र अग्रवाल एवं वार्ड के नागरिक उपस्थित थे। इस कार्य के लिए नागरिकों ने महापौर का आभार व्यक्त किया ।बता दें कि टूरी हटरी बाजार आजादी के पूर्व की है ।
