एस एच अज़हर दंतेवाड़ा, । जिला जनसंपर्क कार्यालय दंतेवाड़ा में भी गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया गया। सहायक सूचना अधिकारी, सुश्री देविका मरावी ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर सत्यनारायण नाग, तोपेश्वर सेठिया, जलंधर गोयल, जिला समन्वयक सुश्री रेणुका सिंह, सुश्री सविता कराटिया शिवलाल नाग, अमित शर्मा एवं अभिषेक अग्रवाल उपस्थित थे।








