एस एच अज़हर दंतेवाड़ा, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा संयुक्त जिला कार्यालय में गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री विनीत नंदनवार ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के साथ उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रगान गाया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे, संयुक्त कलेक्टर श्री सुरेन्द्र ठाकुर सहित अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे।
