एस एच अज़हर दंतेवाड़ा। गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर विधायक एवं अध्यक्ष बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण लखेश्वर बघेल ने जिला पुलिस बल के 52 अधिकारी/कर्मचारियों के परिवारों से भेंट की। श्री लखेश्वर बघेल के द्वारा शहीद परिवारों को शॉल श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया।
उत्कृष्ट दायित्व निर्वहन करने हेतु हुए सम्मानित
गणतंत्र दिवस के मौके पर जिले में उत्कृष्ट दायित्व निर्वहन करने वाले 41 अधिकारी/कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
