किरंदुल । 26 जनवरी 2023 गणतंत्र दिवस पर कार्यालय नगर पालिका बड़े बचेली में अध्यक्ष श्रीमती पूजा साव के द्वारा ध्वजारोहण किया गया तपश्चात आयोजित सम्मान समारोह का आयोजन आदर्श पूर्व माध्यमिक शाला बचेली सर्वप्रथम अध्यक्ष के द्वारा ध्वजारोहण किया गया नगर पालिका परिषद बड़े बचेली को स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में थ्री स्टार प्राप्त होने के फलस्वरूप स्वच्छता के प्रति जागरूक एवं योगदान के लिए विभिन्न संस्था एनएमडीसी परियोजना बचेली , अपोलो अस्पताल बचेली , प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बचेली एवं नगर पालिका में कार्यरत समस्त स्वच्छता कैम्मोंडो, नगरपालिका के सभी कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं श्रीफल के साथ सम्मानित किया गया ! सम्मान समारोह कार्यक्रम में नगर के अनुविभागीय अधिकारी आनंद राम नेताम ,एनएमडीसी परियोजना के अधिकारी श्री उपाध्याय ,अपोलो अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर हकह, शासकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर जनार्दन राव, नगरपालिका के उपाध्यक्ष उस्मान खान, विधायक प्रतिनिधि कुमार स्वामी झाड़ी ,पार्षद फिरोजा नवाब, मनोज साहब, श्रीमती बीना साहू ,श्रीमती रीना दुर्गा, श्रीमती अर्चना उईके, श्रीमती दमयंती साहू, किरण जैस्वाल,श्रीमती निर्मला तीर्कि, भानमति साहू,एल्डर मेन श्रीमती कमला सोनवानी , गोपाल कश्यप रघुकुमार, गोपाल कश्यप , सुशीला निहाल, नगर पालिका अधिकारी समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।
