Skip to content
June 9, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • मुख्य अतिथि राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कोरिया में किया ध्वजारोहण
  • Latest
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

मुख्य अतिथि राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कोरिया में किया ध्वजारोहण

Purushottam Manhare January 26, 2023

*विभागीय झांकियां और देशप्रेम से परिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम बने आकर्षण*

*विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों किया गया सम्मान*

*झुमका जल महोत्सव के पूर्व आयोजित लोगो, मोमेंटो और पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को भी किया गया पुरस्कृत*

रायपुर, 26 जनवरी 2023/कोरिया जिले में राष्ट्रीय पर्व 74वां गणतंत्र दिवस गरिमामय एवं हर्षाल्लास के साथ मनाया गया। शासन के निर्देशानुसार इस बार विभागीय झांकियां और स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी मुख्य आयोजन में शामिल रहे।
शासकीय आदर्श रामानुज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के मिनी स्टेडियम में आयोजित गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास, वाणिज्यिक कर (पंजीयन तथा मुद्रांक) मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल ने मुख्य अतिथि की आसंदी से ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इसके बाद उन्होंने तिरंगे के प्रतीक रंग बिरंगे गुब्बारे एवं श्वेत कपोत आकाश में छोड़े।

गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह के मुख्य अतिथि श्री अग्रवाल ने 74वें गणतंत्र दिवस की जिले की समस्त जनता को हार्दिक बधाई दी। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का जनता के नाम संदेश का वाचन किया।
कार्यक्रम में श्री अग्रवाल ने शहीदों के परिजनों को शाल व श्रीफल देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

*आकर्षक मार्च पास्ट एवं परेड, सामूहिक व्यायाम का प्रदर्शन*

परेड कमाण्डर सूबेदार रमेश कुमार पुरेना को मोमेंटो प्रदान किया गया। सशस्त्र दल परेड सीनियर में प्रथम स्थान जिला पुलिस बल महिला, द्वितीय स्थान जिला नगर सेना एवं तीसरा स्थान शालेय दल परेड जूनियर में जूनियर दल को प्राप्त हुआ। पीटी में सामूहिक एरोबिक्स प्रदर्शन के लिए सेंट जोसेफ इंग्लिश मीडियम स्कूल को सामूहिक मोमेंटो दिया गया।

*सांस्कृतिक कार्यक्रम*

सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम स्थान जवाहर नवोदय विद्यालय, द्वितीय सर्वेश्वरी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं तृतीय स्थान पर शासकीय कन्या शाला बैकुंठपुर रहा। समारोह में सेजेस बैकुंठपुर, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पटना, एवं सेंट जेवियर्स उच्चतर माध्यमिक विद्यालय द्वारा भी मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।

*झांकी का प्रदर्शन*

झांकी में प्रथम स्थान जिला पंचायत कोरिया, द्वितीय वनमण्डल बैकुंठपुर एवं तृतीय स्थान पर समाज कल्याण विभाग रहे। इसके साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग, कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, जल संसाधन, स्वास्थ्य विभाग, आदिवासी विकास, रेशम, मत्स्य विभाग एवं गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान की टीम द्वारा झांकी का प्रदर्शन किया गया।
जिले के प्रथम झुमका जल महोत्सव के पूर्व प्रशासन द्वारा आयोजित लोगो, मोमेंटो और पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को भी गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान पुरस्कृत किया गया। लोगो डिजाइन में तरुण कुमार, मोमेंटो डिजाइन में दीपाली गुप्ता और पेंटिंग में अरविंद नागवंशी, जेया फातिमा और स्वप्निल सिंह को पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर संसदीय सचिव एवं बैकुंठपुर विधायक श्रीमती अंबिका सिंहदेव, कलेक्टर  विनय कुमार लंगेह, पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नम्रता जैन, अपर कलेक्टर श्रीमती रीता यादव अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद थे।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: news

Post navigation

Previous नगर पालिका बड़े बचेली अध्यक्ष श्रीमती पूजा साव किया ध्वजारोहण
Next 74वां गणतंत्र दिवस के अवसर पर चेम्बर कार्यालय में ध्वजारोहण किया गया

Related Stories

विश्व पर्यावरण दिवस पर एएमएनएस इंडिया ने किया पर्यावरण संरक्षण का संदेश :
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

विश्व पर्यावरण दिवस पर एएमएनएस इंडिया ने किया पर्यावरण संरक्षण का संदेश :

June 9, 2026
CAIT ने FSSAI नियमों में बड़े सुधार एवं लाइसेंस को आजीवन वैध बनाने की मांग*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

CAIT ने FSSAI नियमों में बड़े सुधार एवं लाइसेंस को आजीवन वैध बनाने की मांग*

June 7, 2026
CAIT ने FSSAI नियमों में बड़े सुधार एवं लाइसेंस को आजीवन वैध बनाने की मांग*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

CAIT ने FSSAI नियमों में बड़े सुधार एवं लाइसेंस को आजीवन वैध बनाने की मांग*

June 6, 2026

Recent Posts

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर एएमएनएस इंडिया ने किया पर्यावरण संरक्षण का संदेश :
  • CAIT ने FSSAI नियमों में बड़े सुधार एवं लाइसेंस को आजीवन वैध बनाने की मांग*
  • CAIT ने FSSAI नियमों में बड़े सुधार एवं लाइसेंस को आजीवन वैध बनाने की मांग*
  • एक पेड़ मां के नाम अभियान में शामिल हुए राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा,किया वृक्षारोपण
  • आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*

You may have missed

एक पेड़ मां के नाम अभियान में शामिल हुए राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा,किया वृक्षारोपण

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.