Skip to content
November 7, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • मैथिल गौरव सुरता कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह का गरिमामय आयोजन सम्पन्न
  • छत्तीसगढ़

मैथिल गौरव सुरता कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह का गरिमामय आयोजन सम्पन्न

Purushottam Manhare January 28, 2023

रायपुर। 26 जनवरी 2023 को बसंत पंचमी एवम गणतंत्र दिवस के शुभावसर पर आचार्य सरयू कान्त झा स्मृति संस्थान , रायपुर एवं जनकवि सुरेन्द्र रघूनाथ मिश्र छत्तीसगढ़ छवि अन्वेषक संस्थान , रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में ‘मैथिल गौरव सुरता ‘ कार्यक्रम का आयोजन जगन्नाथ मंदिर ,पुरानी बस्ती रायपुर ,के सभागार में गरिमामय सम्पन्न हुआ।जिसमें अपने पुरखों और पुरोधाओं के योगदान का सुरता(स्मरण किया गया . कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मैथिल ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ शिक्षाविद श्री सुरेश कुमार ठाकुर थे।

सर्वप्रथम माँ सरस्वती के मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया और सरस्वती वंदना की गई।तीन मैथिल गौरव आचार्य सरयुकांत झा,पंडित सुरेंद्र नाथ मिश्र,पंडित जिवेंद्रनाथ ठाकुर के फोटो पर पुष्प अर्पित किए गए।
मंचस्थ अतिथियों श्री सुरेश कुमार ठाकुर जी,आचार्य रमेन्द्र नाथ मिश्र,श्री हरीश कुमार झा,श्री संजीव ठाकुर,श्री शारदेन्दु झा,श्रीमती डॉ सुमन मिश्र का स्वागत पुष्पमाला,बुके से किया गया।बीज वक्तव्य प्रस्तुत करते हुए साहित्यकार प्रसिद्ध शिक्षाविद,आचार्य रमेन्द्र नाथ मिश्र जी ने छत्तीसगढ़ और भगवान राम के समय का आपसी संबंध के बारे में विस्तार से जानकारी दी साथ ही आचार्य रमेंद्र नाथ मिश्र ने बताया कि छत्तीसगढ़ी के पहले शिलालेख 1703 लेखन में मैथिल पंडित भगवान मिश्र राजगुरु जगदलपुर बस्तर का शीलालेखा दंतेवाड़ा के मंदिर के सभागार में आज भी देखा जा सकता है,,,।साथ ही मिश्र जी ने बताया की 1402 में रायपुर के स्थापित करने की बात,माता कौशल्या का जन्मस्थान, मिथिला और कोसल राज्य के आपसी संबंध सहित छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना होने में मैथिलों की भूमिका आदि पर विस्तार से जानकारी दी।छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के प्रथम पंक्ति के राजनेता, शिक्षाविद,साहित्यकार, आचार्य सरयुकांत झा के व्यक्तित्व, कृतित्व पर साहित्यकार श्री हरीश झा जी ने विस्तार से उनकी प्राम्भिक शिक्षा से लेकर वर्षो प्राचार्य रहने और साहित्य,समाज की सेवा में तत्पर रहते थे संस्मरण किया और बताए कि अनेक लोगो को उन्होंने सरकारी नौकरी में लगाये।अंत समय तक वे जीवंत थे उनके अनेक अनछुए पहलुओ को विस्तार से वर्णन किया गया।इसके बाद प्रसिद्ध अधिवक्ता,समाजसेवी पंडित जिवेंद्रनाथ ठाकुर जी के बारे में बोलने से पहले उनके सुपुत्र श्री ज्योतिन्द्र नाथ ठाकुर ने मैथिल समाज के गड़मान्य जनों के अनेक नाम,इनके व्यक्तित्व,कृतित्व के बारे में बताए।ततपश्चात श्री ज्योतींद्र नाथ ठाकुर जी ने विस्तार से अपने पिता श्री जिवेंद्रनाथ ठाकुर जी के बारे में बताए,महिलाओं की शिक्षा,बेरोजगार युवाओं को नौकरी,सामाजिक संगठन,विभिन्न धार्मिक मठों का संरक्षण आदि के बारे में विस्तार से बताए।इसके बाद पंडित सुरेंद्र नाथ मिश्र जी के व्यक्तित्व, कृतित्व,सामाजिक,सांस्कृतिक,राजनैतिक उपलब्धियों के बारे में विस्तार से जानकारी पंडित विजय कुमार झा जी ने प्रदान किया।इन्होंने बताया की सुरेंद्र मिश्र जी 1945 मे मैथिल ब्राह्मण सभा के युवा सचिव थे।नगर निगम में शिक्षक थे,कर्मचारी संघ के अध्यक्ष थे,कामरेड सुधीर मुखर्जी के साथ प्रसिद्ध वामपंथी विचारधारा के नेता थे,अपनी बात तुकबंदी के रूप में वे आशु कवि के रूप अपनी बात कविता के रूप में बोलते थे।इसके बाद सम्मान समारोह में अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन,मॉरीशस से लौटे मैथिल ब्राह्मण समाज के श्री शारदेन्दु झा,श्रीमती अनिता झा,श्रीमती नीता झा का शाल,श्रीफल,सम्मान पत्र द्वारा अतिथियों ने सम्मान किया।श्री विजय झा,श्री ज्योतिन्द्र ठाकुर,श्रीमती शुभ्रा ठाकुर,श्री विनोद झा,डॉ बसंतलाल झा का भी संम्मान सम्मान पत्र,शाल,श्रीफल से किया गया।सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन श्री समीर ठाकुर द्वारा किया गया।गरिमामय कार्यक्रम में श्रीमती नीता झा,स्नेहलता झा, अनीता झा , छाया झा , दिव्या झा रेखा ठाकुर ,प्रीति ठाकुर , युक्ता राजश्री ,साधना ठाकुर , कर्नल सुदीप मिश्र मुंबई से, सुयश ठाकुर , पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर से प्रदीप मिश्र, मनीष झा ,विजय झा ,
श्रीकांत ठाकुर , राकेश ठाकुर , आदि जन उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाते हुए दिल्ली,
राजनांदगांव,दुर्ग ,भिलाई, बिलासपुर, कांकेर ,रायपुर आदि से मैथिल ब्राह्मण समाज के लोग,इष्ट मित्रगण अपने अपने स्वजनों और परिचितों के साथ सम्मिलित हुए।आभार प्रदर्शन मनीष कुमार झा ने किया।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Post navigation

Previous एआईसीसी के पर्यवेक्षक अरुण यादव प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ग्रामीण विधायक सत्यनारायण शर्मा के नेतृत्व में हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा शुरू की गई
Next कृषि महाविद्यालय में पुरखा के सुरता 29 को

Related Stories

2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस
  • छत्तीसगढ़

2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस

November 5, 2026
जिला राज्योत्सव में शामिल हुए तोमन साहू, विभिन्न विभागीय स्टालों का किया अवलोकन
  • छत्तीसगढ़

जिला राज्योत्सव में शामिल हुए तोमन साहू, विभिन्न विभागीय स्टालों का किया अवलोकन

November 4, 2026
दीवाली से पहले बजी महिलाओं के मोबाइल में खुशी की घंटी*
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़

दीवाली से पहले बजी महिलाओं के मोबाइल में खुशी की घंटी*

November 4, 2026

Recent Posts

  • 2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस
  • एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा*
  • एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा – दीपक बैज*
  • भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान चोरी ऊपर से सीना जोरी है – कांग्रेस*
  • जिला राज्योत्सव में शामिल हुए तोमन साहू, विभिन्न विभागीय स्टालों का किया अवलोकन

You may have missed

2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस
  • छत्तीसगढ़

2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस

November 5, 2026
एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा*
  • Uncategorized

एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा*

November 5, 2026
एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा – दीपक बैज*
  • Uncategorized

एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा – दीपक बैज*

November 5, 2026
भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान चोरी ऊपर से सीना जोरी है – कांग्रेस*
  • Uncategorized

भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान चोरी ऊपर से सीना जोरी है – कांग्रेस*

November 5, 2026

Recent Posts

  • 2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस
  • एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा*
  • एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा – दीपक बैज*
  • भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान चोरी ऊपर से सीना जोरी है – कांग्रेस*
  • जिला राज्योत्सव में शामिल हुए तोमन साहू, विभिन्न विभागीय स्टालों का किया अवलोकन
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.