Skip to content
November 7, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • कृषि महाविद्यालय में पुरखा के सुरता 29 को
  • छत्तीसगढ़

कृषि महाविद्यालय में पुरखा के सुरता 29 को

Purushottam Manhare January 28, 2023

 दानदाताओं के 3000 वंशजों को एकत्र कर रही है छत्तीसगढ़ी दाऊ अग्रवाल समाज 29 जनवरी 2023 को कृषि महाविद्यालय में पुरखा के सुरता

रायपुर। छत्तीसगढ़ी दाऊ अग्रवाल समाज में दान की महान परंपरा है। सिर्फ रायपुर के पूर्व दिशा से प्रारंभ करें तो इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय को दाऊ कल्याण सिंह अग्रवाल ने 1728 एकड़ भूमि कृषि अनुसंधान विकास व कृषि शिक्षा विकास के लिए प्रदान की । नगर मध्य बेबीलॉन के बाजू व सामने स्थित नवनिर्मित राम मंदिर से लेकर तेलीबांधा तालाब तक की लगभग 400 एकड़ भूमि दाऊ दीनानाथ अग्रवाल ने दान किया। डी. के. एस. अस्पताल के बारे में पूरा प्रदेश जानता है कि यह दाऊ कल्याण सिंह अग्रवाल के दान से निर्मित है। परंतु बहुत कम लोग जानते हैं कि उन्होंने अपने पिता बिसेशर नाथ के नाम से टीवी अस्पताल हेतु टाटीबंध में 65 एकड़ जमीन दी थी जिसमें आज एम्स बना है।

पूरे प्रदेश में 100 से अधिक धर्मशाला, तालाब, मठ, मंदिर, चिकित्सालय, शैक्षणिक संस्थान जिसमे पुरानी बस्ती स्थित महाराज बांध तालाब, जैतु साव मठ, नागरी दास मंदिर, महासमुंद में बम्हनी मंदिर, प्रसिद्ध सिरपुर मंदिर, प्रसिद्ध छत्तीसगढ़ महाविद्यालय, पुरानी बस्ती स्थित अग्रसेन महाविद्यालय छत्तीसगढ़ी दाऊ अग्रवाल समाज के दान की राशि या भूमि पर निर्मित है।

हमें यह बताते हुए भी गर्व हो रहा है पूर्वजों की दान की परंपरा को वर्तमान छत्तीसगढ़ी दाऊ अग्रवाल समाज आगे बढ़ा रहा है। कोरोना काल में हमने लगभग 99 टन सब्जी निःशुल्क वितरित की। हमारा सौभाग्य है कि रायपुर में भूखे लोगों को भोजन कराने वाले लगभग 90% समाजसेवी संस्थाओं को हम लगातार 45 दिनों तक मुफ्त सब्जी उपलब्ध कराते रहें।

वर्तमान में समाज द्वारा एक एंबुलेंस व एक मोक्षअंजली शव वाहन भी संचालित किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ी दाऊ अग्रवाल समाज अपने पूर्वजों के महान दान की यादें व जिम्मेदारियों को संभालने के लिए उनके लगभग 3000 वंशजों को इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर सभागृह में 29 जनवरी दिन रविवार को पुरखा के सुरता के नाम से एकत्र कर रहा है।

2 सत्र में आयोजित पुरखा के सुरता कार्यक्रम प्रथम सत्र में समाज के दाऊ विट्ठल अग्रवाल व मुख्य सत्र में मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ की आसंदी में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल होंगे।

आयोजन का मुख्य विषय यह है कि छत्तीसगढ़ी दाऊ अग्रवाल समाज विगत वर्षों से यह महसूस कर रहा था कि हमारे पूर्वजों ने जिस उद्देश्य से मंदिर, तालाब, चिकित्सालय व धर्मशाला में जमीन व राशि दान की, वर्तमान समय में उसका समुचित उपयोग नहीं हो पा रहा है। पूर्वजों द्वारा दिए दान के उद्देश्य की पूर्ति नहीं हो रही है। दाऊ अग्रवाल समाज ने तय किया है कि वे अपने दानदाताओं के वंशजों का एकत्रीकरण कर उन्हें अपने गौरवशाली अतीत से अवगत कराएंगे व दाऊ अग्रवाल समाज के दानों का संकलन कर दानदाता पूर्वजों की इच्छा अनुसार चिकित्सालय मठ मंदिर धर्मशाला तालाब व राशि को जन उपयोग के कार्य में पुनः लगाएंगे।

इस पुरखा की सुरता कार्यक्रम के माध्यम से समस्त दानों का संचालन दाऊ अग्रवाल समाज के वंशजों के हाथ में लेने के लिए वृहद कार्ययोजना बनाई जाएगी। ताकि पूर्वजों की मंशा अनुरूप दान की भूमि, तालाब, धर्मशाला, मठ, मंदिर, औषधालय, चिकित्सालय का जनहित में पुन: उपयोग प्रारंभ किया जाए।

वृहत कार्य योजना के साथ एक सशक्त समिति जिसमें समाज के हाईकोर्ट के जज, वरिष्ठ वकील, प्रोफेशनल, समाजसेवी को समाहित कर बनाया जाएगा। जो राज्य सरकार, केंद्र सरकार से व आवश्यकता पड़ने पर कानूनी कार्यवाही कर दान का व्यवस्थापन करेगा।

हम इस कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज के दानवीर दाऊ कल्याण सिंह  के नाम पर एक राज्य अलंकरण प्रारंभ करने की भी मांग करेंगे।

* अद्भुत बात यह है कि हमारे यहां दहेज नाम की व्यवस्था आज भी नहीं है ।

* अगर हमारी पीढ़ी की बात करें तो सभी लगभग सभी जाति एवं धर्म के लोग और क्षेत्र के 50% उसी डी के एस अस्पताल में पैदा हुए थे।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: news

Post navigation

Previous मैथिल गौरव सुरता कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह का गरिमामय आयोजन सम्पन्न
Next एनआईटी रायपुर में हुआ 74वे गणतंत्र दिवस का आयोजन , झंडावंदन के साथ हुआ वार्षिक खेल महोत्सव “समर 22” का आगाज़

Related Stories

2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस
  • छत्तीसगढ़

2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस

November 5, 2026
जिला राज्योत्सव में शामिल हुए तोमन साहू, विभिन्न विभागीय स्टालों का किया अवलोकन
  • छत्तीसगढ़

जिला राज्योत्सव में शामिल हुए तोमन साहू, विभिन्न विभागीय स्टालों का किया अवलोकन

November 4, 2026
दीवाली से पहले बजी महिलाओं के मोबाइल में खुशी की घंटी*
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़

दीवाली से पहले बजी महिलाओं के मोबाइल में खुशी की घंटी*

November 4, 2026

Recent Posts

  • 2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस
  • एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा*
  • एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा – दीपक बैज*
  • भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान चोरी ऊपर से सीना जोरी है – कांग्रेस*
  • जिला राज्योत्सव में शामिल हुए तोमन साहू, विभिन्न विभागीय स्टालों का किया अवलोकन

You may have missed

2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस
  • छत्तीसगढ़

2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस

November 5, 2026
एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा*
  • Uncategorized

एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा*

November 5, 2026
एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा – दीपक बैज*
  • Uncategorized

एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा – दीपक बैज*

November 5, 2026
भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान चोरी ऊपर से सीना जोरी है – कांग्रेस*
  • Uncategorized

भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान चोरी ऊपर से सीना जोरी है – कांग्रेस*

November 5, 2026

Recent Posts

  • 2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस
  • एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा*
  • एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा – दीपक बैज*
  • भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान चोरी ऊपर से सीना जोरी है – कांग्रेस*
  • जिला राज्योत्सव में शामिल हुए तोमन साहू, विभिन्न विभागीय स्टालों का किया अवलोकन
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.