रायपुर – आज मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक पण्डित श्यामा चरण शुक्ल की जयन्ती पर नगर पालिक निगम रायपुर के संस्कृति विभाग द्वारा नगर निगम जोन क्रमांक 3 के सहयोग से राजधानी शहर रायपुर के जी. ई.मार्ग के गौरव पथ के किनारे स्थित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक पण्डित श्यामा चरण शुक्ल के प्रतिमा स्थल के समक्ष रखे गये संक्षिप्त एवं गरिमामयी आयोजन में पहुंचकर राजिम के विधायक श्री अमितेश शुक्ल, रायपुर नगर पालिक निगम संस्कृति विभाग के अध्यक्ष श्री आकाश तिवारी, एमआईसी सदस्य श्री सुन्दर लाल जोगी सहित गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक पण्डित श्यामा चरण शुक्ल को जयन्ती पर सादर नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की.
