रायपुर। आम आदमी पार्टी दिल्ली सरकार के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी की छत्तीसगढ़ आम आदमी पार्टी ने निंदा की है। इस घटना से नाराज एवं आक्रोशित आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता सोमवार 27 फरवरी को दोपहर 1 बजे भाजपा कार्यालय एकात्मक परिसर का घेराव व प्रदर्शन किया जावेगा।
आम आदमी पार्टी के लोकसभा प्रभारी पुष्पेंद्र परिहार, जिला अध्यक्ष नंदन कुमार सिंह, एवं जिला सचिव विजय कुमार झा ने बताया है कि जब से आम आदमी पार्टी गुजरात विधानसभा चुनाव में सर्जिकल स्ट्राइक करते हुए नरेंद्र मोदी एवं अमित शाह के गृह राज्य में सशक्त प्रदर्शन कर 42 लाख मत, 5 विधानसभा में जीत तथा 35 विधानसभा में दूसरे नंबर पर आई है, तब से नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी के लोगों को प्रताड़ित कर अलोकतांत्रिक कृत्य में लिप्त है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण दिल्ली नगर पालिका के महापौर चुनाव में निर्वाचित पार्षदों के अतिरिक्त मनोनीत पार्षदों को महापौर चुनाव में मतदान कराने के उप राज्यपाल के निर्णय से क्षुब्ध आप पार्टी ने न्यायपालिका का दरवाजा खटखटाया। न्यायपालिका ने निर्वाचित पार्षदों को ही मतदान की अनुमति प्रदान की। एक नारी शक्ति शैली ओबरॉय के महापौर बनने के बाद सदन के अंदर भाजपा के लोगों ने जो नंगा नाच किया उससे लोकतंत्र शर्मिंदा है। उसके बाद मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी की गई है। भारत के बड़े नेताओं के यहां सीबीआई छापा के दौरान सब छुपते हैं दुबकते हैं। श्री मनीष सिसोदिया ही ऐसा नेता हैं जिन्होंने सीबीआई का वेलकम किया। आइए कह कर स्वागत किया। जो आईएएस अधिकारी उनके विरुद्ध बयान दे रहे है। आईएएस अधिकारी रातों-रात पार्टी बदल लेते हैं जिसकी सरकार रहती है उसकी चाटुकारिता कर अपना सी आर बढ़ाते हैं। मनीष सिसोदिया एक ईमानदार व्यक्तित्व के धनी हैं, न्यायपालिका से दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा। लेकिन आम आदमी पार्टी को दबाने अलोकतांत्रिक क्रियाओं की प्रदेश प्रभारी संजीव झा, प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी, दुर्गा झा, सूरज उपाध्याय, मुन्ना बिसेन, डॉ शिवनारायण द्विवेदी, पी एस पन्नू रविंद्र सिंह ठाकुर, प्रकाश ठाकुर, सीएल दुबे, नीरज चंद्राकर, राशिद खान, शंकर सिंह, केस नायडू, एमएस हैदरी, सागर शिव सागर वीरेंद्र पवार, नरेंद्र ठाकुर, संतोष कुशवाहा, धीरज ताम्रकार, कलावती मार्को, अनुषा जोसेफ, विजय लक्ष्मी तिवारी, सहित पार्टी के समस्त जिला अध्यक्ष सचिव सर्किल इंचार्ज वार्ड प्रभारी मतदान केंद्र प्रभारियों ने मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी की निंदा की है और न्यायपालिका पर विश्वास करते हुए दूध का दूध पानी का पानी होने की उम्मीद जताई है। इस गिरफ्तारी से 5 मार्च को प्रस्तावित जोरा मैदान कृषि महाविद्यालय के सामने आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन मैं कार्यकर्ता दुगने उत्साह से शामिल होकर केंद्र सरकार को मुंहतोड़ जवाब देंगे। इसकी तैयारी हेतु रायपुर जिले के कार्यकर्ताओं सर्किल इंचार्ज ब्लॉक प्रभारियों की बैठक दोपहर 2 बजें सरोना रिंग रोड स्थित गुलाब भवन में आयोजित की गई है। जिसमें प्रदेश प्रभारी संजीव झा कार्यकर्ताओं से रूबरू होकर तैयारियों की समीक्षा करेंगे।
