रायपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने प्रदेश सरकार से प्रदेश में एक लम्बे अरसे से लंबित भर्ती परीक्षाओं को जल्द-से-जल्द बहाल करने की मांग की है। साथ ही, परिषद् ने प्रदेश सरकार से संपन्न हो चुकी परीक्षाओं के लंबित परिणामों की घोषणा भी शीघ्रातिशीघ्र करने की मांग की है।
अभाविप के प्रदेश मंत्री मनोज वैष्णव ने कहा कि प्रदेश में एक लंबे अरसे से सब इंस्पेक्टर, विधानसभा सहायक ग्रेड 3, राज्य सिविल सेवाओं 2022, एडीओ, राज्य इंजीनियरिंग सेवा तथा इन जैसी अन्य भर्ती परीक्षाओं के लंबित होने अथवा हो चुकी परीक्षाओं के परिणामों के लंबित होने के कारण आज हजारों विद्यार्थी स्वयं को ठगा हुआ सा महसूस कर रहे हैं। प्रदेश सरकार द्वारा लगातार युवाओं को रोजगार के सपने दिखाकर और लुभावने वादे करते हुए विभिन्न विभागों की भर्ती परीक्षा आयोजित करने की घोषणा तो कर दी गई परन्तु उनमें से कई परीक्षाएं तो आज तक भी आयोजित नहीं हुईं और जो कुछ परीक्षाएं हुईं भी तो उनके परिणाम आज तक जारी नहीं किए जा सकें हैं।






![]()


अतएव अभाविप प्रदेश सरकार से यह मांग करती है कि उपर्युक्त सभी लंबित परीक्षाएं जल्द-से-जल्द आयोजित की जाएं और साथ-साथ जिन भर्ती परीक्षाओं के परिणाम घोषित नहीं किए गए हैं, उनके परिणामों की भी शीघ्रातिशीघ्र घोषणा की जाए।
———————
