Skip to content
July 25, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • मोदी सरकार महंगाई डायन को मार नहीं रही बल्कि पाल रही
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

मोदी सरकार महंगाई डायन को मार नहीं रही बल्कि पाल रही

Purushottam Manhare April 1, 2023

*मोदी सरकार की मुनाफाखोरी से दवाई की कीमत, यूपीआई पर लेनदेन और टोल टैक्स की दरे बढ़ गई*

रायपुर/01 अप्रैल 2023। 1 अप्रैल से आवश्यक वस्तुओं के दामों में हुई वृद्धि को लेकर कांग्रेस ने मोदी सरकार पर हमला बोला प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार की मुनाफाखोरी के नीति के चलते आज से 800 प्रकार की आवश्यक दवाई की कीमतों में लगभग 13 प्रतिशत की वृद्धि हो गई है। टोल टैक्स में 18 प्रतिशत की वृद्धि हो गई। यूपीआई से लेनदेन करने पर 1.1 प्रतिशत का सरचार्ज देना पड़ेगा। इलेक्ट्रानिक वाहन से लेकर किचन की चिमनी और आवश्यक वस्तुओं के दामों में बेतहाशा वृद्धि हो गई है। महंगाई से पीड़ित जनता को राहत पहुंचाने के बजाय मोदी सरकार आवश्यक वस्तुओं में की कीमतों में 12 प्रतिशत, 18 प्रतिशत 30 प्रतिशत की वृद्धि कर दी।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार की मुनाफाखोरी की नीतियों स्पष्ट हो गया है कि मोदी सरकार महंगाई डायन को मार नही रही है बल्कि उसे हष्ट पुष्ट और तंदुरुस्त बना रही है और आम जनता की सुख चैन शांति को महंगाई डायन खा रही है। मोदी सरकार 100 दिनों में महंगाई कम करने 30 रु से 35 रु लीटर के दर में पेट्रोल-डीजल देने, 410 रु से नीचे कीमत पर रसोई गैस उपलब्ध कराने सहित अनेक लोक लुभावने वादे कर सत्ता हासिल की थी और अपने वादा के विपरीत जानबूझकर आवश्यक वस्तुओं के दामों में वृद्धि कर अपने पूंजीपति मित्रों के तिजोरी को भर रही है और जनता का जेब खाली कर रही है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि आज अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतों में लगभग 30 प्रतिशत की कमी है लेकिन उसका लाभ देश की जनता को नहीं मिल रहा है। आज भी देश की जनता महंगे दरों में पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस खरीदने मजबूर है। अब टोल टैक्स की दरों में की गई वृद्धि वाहन चालकों की जेब को चोट पहुंचाएगी, मालवाहक वाहनों के टोल टैक्स पर बढ़े दरों का असर आवश्यक वस्तुओ के दामों पर दिखेगा, ट्रांसपोर्ट भाड़ा में वृद्धि होगी जिसका असर खाद्यान्न सामग्री, मोटर पार्ट्स, इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स, यात्री भाड़ा, कीटनाशक रसायनिक खाद, कृषि यंत्र, रेती, सीमेंट, सरिया, गिट्टी और मकान निर्माण में लगने वाली सामग्री के दाम भी बढ़ेंगे।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg Congress news

Post navigation

Previous लंबित भर्ती परीक्षाओं को जल्द बहाल करे प्रदेश सरकार
Next मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने बेरोजगारी भत्ता योजना का किया प्रदेशव्यापी शुभारंभ

Related Stories

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*

July 24, 2026
बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश

July 22, 2026
कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल

July 22, 2026

Recent Posts

  • 23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Most Bet Online Bahis
  • बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • भारत मंडपम में आयोजित देश के सबसे बड़े ट्रेड फेयर “भारत व्यापार महोत्सव” के लिए छत्तीसगढ़ से बिजनेस डेलीगेट रजिस्ट्रेशन का शुभारंभ

You may have missed

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*

July 24, 2026
Most Bet Online Bahis
  • Uncategorized

Most Bet Online Bahis

July 23, 2026
बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश

July 22, 2026
कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल

July 22, 2026

Recent Posts

  • 23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Most Bet Online Bahis
  • बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • भारत मंडपम में आयोजित देश के सबसे बड़े ट्रेड फेयर “भारत व्यापार महोत्सव” के लिए छत्तीसगढ़ से बिजनेस डेलीगेट रजिस्ट्रेशन का शुभारंभ
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.