महंगाई के खिलाफ शंखनाद में शामिल होने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और वरिष्ठ सांसद राहुल गांधी के साथ दिल्ली से कांग्रेस के पदाधिकारी रवाना हो गये है ।कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ देश के प्रमुख 26 पदाधिकारी विशेष विमान से एक साथ जयपुर के लिए रवाना हुए है 26 प्रमुख पदाधिकारियों में छत्तीसगढ़ के विधायक और एआईसीसी सेक्रेटरी विकास उपाध्याय शामिल भी शामिल है । आपको बता दें कि जयपुर में कांग्रेस का महंगाई के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्व में पदाधिकारी शंखनाद करेंगे ।
