चंदखुरी बस्ती में जीर्णोद्धार कर बनाई गई भव्य मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 4 से, राज्य पाल रमेश बैस होंगे पूजा में शामिल …..बैस
रायपुर।
चंदखुरी में बैस परिवार द्वारा प्राचीन राम चंद्र स्वामी मंदिर और हनुमान मंदिर का जीर्णोद्धार कर मंदिर को भव्यता का रूप देते हुए नए सिरे से तैयार किया गया है जिसकी प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम 4 मई गुरुवार से शुरू हो रहा है..4 मई को मंदिर स्थापना के क्रम में भव्य मंगल कलश यात्रा निकाली जाएगी ..इस सम्बन्ध में जानकारी देते आयोजक श्याम बैस ने बताया की मंदिर का निर्माण लगभग 7वी शताब्दी के आसपास हुआ था जब उनके दादा स्वर्गीय मोतीराम बैस ने मंदिर के देखरेख और व्यवस्था के लिए लगभग 40 एकड़ जमीन मंदिर के नाम किया था चुकी यह मंदिर जीर्णशीर्ण हो चूका था तो बैस परिवार ने इस मंदिर को नए सिरे से निर्माण कराया है और इस बार मंदिर का नज़ारा आम जनो के लिए देखने योग्य होगा मंदिर की गुम्मद की नक्काशी बेहतर ढंग से की गई है साथ ही प्राण प्रतिष्ठा के लिए तिरुपति से आचार्यगण आ रहे है







![]()


…उन्होंने यह भी बताया की प्राण प्रतिष्ठा के साथ 9 कुंडीय गायत्री महायज्ञ भी किया जायेगा जिसमे शामिल होने के लिए महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस विशेष रूप से आ रहे है…राम चंद्र स्वामी मंदिर के साथ शिव परिवार, राधाकृष्ण मंदिर,हनुमान मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कराई जाएगी ..बैस ने यह भी बताया की 4 मई को भव्य मंगल कलश यात्रा के साथ यञशाला प्रवेश,5 मई को मंडप पूजा के आठ धान्याधिवास, 6 मई को जलाधिवास छिराधिवास, सैय्याधिवास, पुष्पाधिवास , के साथ 7 मई को प्रसादी वितरण के साथ भंडारा का आयोजन किया गया है जिसमे प्रमुख रूप से राज्यपाल रमेश बैस मौजूद रहेंगे और पूजा में भाग लेंगे..इस पुनीत कार्य में बैस परिवार ने आमजनो और छेत्र की जनता और भक्तो से अनुरोध किया है की वे इस पुनीत कार्य में शामिल होकर अपना सहयोग प्रदान कर भगवान् का आशीर्वाद प्राप्त करे और मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में भाग लेवे …
