रायपुर। थाना गुढ़ियारी क्षेत्र में सट्टा संचालित करते 02 सटोरिये को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि सटोरियों के विरूद्ध रायपुर पुलिस की कार्यवाही जारी रहेगा। छ.ग. शासन द्वारा जुआ एवं सट्टा पर पूर्णरूपेण अंकुश लगाने हेतु जुआ, सट्टा एवं ऑन लाईन सट्टा पर नवीन कानून/अधिनियम पारित कर समस्त पुलिस अधीक्षक (छ.ग.) को जुआ सट्टा एवं ऑन लाईन सट्टा संचालित करने वालों पर नवीन कानून/अधिनियम के तहत् कार्यवाही कर इस पर पूर्णतः अंकुश लगाने के निर्देश दिये गये है। शासन के मंशानुसार रायपुर जिले में सट्टा एवं जुआ पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट को निर्देशित किया गया है।







![]()


जिसके तारतम्य में 11.05.2023 को वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी गुढ़ियारी के नेतृत्व में थाना गुढ़ियारी पुलिस की टीम द्वारा थाना गुढ़ियारी क्षेत्रांतर्गत झाबक पेट्रोल पम्प के पास सट्टा संचालित करते कुल 02 सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नगदी रकम 2,950/- रूपये तथा सट्टा-पट्टी जप्त किया जाकर सटोरियों के विरूद्ध थाना गुढ़ियारी में छ.ग. जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 06 के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर सटोरियों को जेल भेजा गया।
*गिरफ्तार सटोरियों के नाम*
*01. नरेन्द्र शेन्डे पिता स्व. ज्ञानीराम शेन्डे उम्र 38 साल निवासी अम्बेडकर नगर कुशल पान ठेला के पास थाना गुढियारी रायपुर*
*02. राहुल कुशवाहा पिता श्री रामसजीवन कुशवाहा उम्र 29 साल निवासी जे.पी. ढाबा रिंग रोड नम्बर 02 गुढियारी थाना गुढियारी रायपुर।*
