Skip to content
September 13, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • चक्रवाती तूफान मोचा का कहर शुरू, सेंट मार्टिन आईलैंड के डूबने का खतरा, देश में इतना खतरनाक
  • अंतर्राष्ट्रीय

चक्रवाती तूफान मोचा का कहर शुरू, सेंट मार्टिन आईलैंड के डूबने का खतरा, देश में इतना खतरनाक

Purushottam Manhare May 15, 2023

नई दिल्ली, ढाका. बांग्लादेश से उठने वाले चक्रवाती तूफान मोचा ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है. हवाओं की रफ्तार तेज होती जा रही है. बांग्लादेश में ढाका ट्रिब्यून के अनुसार, बांग्लादेश के मौसम विभाग (बीएमडी) की ओर से बताया गया है कि देश का सेंट मार्टिन आइसलैंड डूब सकता है. वहीं पश्चिम बंगाल में भारी नुकसान की आशंका को देखते हुए एनडीआरएफ की टीमों को मुस्तैद किया गया है.

बांग्लादेश मौसम विभाग के अनुसार  सेंट मार्टिन द्वीप पर कोई बड़ा बुनियादी ढांचा या इमारत नहीं है, इसलिए तूफान सीधे द्वीप से टकराएगा. अनुमान है कि तूफान सेंट मार्टिन के ऊपर से गुजरेगा. इसके कारण भारी मात्रा में पानी द्वीप के एक ओर से दूसरी ओर आ जाएगा. तूफान की तीव्रता कम होने पर पानी नीचे आ सकता है.

म्यांमार के ऊपर से गुजरेगा तूफान, तबाही के संकेत

उन्होंने कहा कि यहां आने वाला पानी स्थिर नहीं रहेगा. तूफान की रफ्तार को देखते हुए आशंका है कि पानी काफी दूर तक जाएगा. ढाका ट्रिब्यून के अनुसार, मौसम विज्ञानी शाहिनुल इस्लाम ने कहा है कि तूफान का बड़ा हिस्सा व केंद्र म्यांमार के ऊपर से गुजरेगा और फिर कॉक्स बाजार के तट से टकराएगा. इस्लाम ने यह भी कहा है कि बांग्लादेश के तट पर बारिश शुरू हो चुकी है, जबकि देश के बाकी हिस्सों में बारिश हो रही है.

पूर्वोत्तर खाड़ी और आसपास के इलाकों में तूफान तेज

आज सुबह ढाका ट्रिब्यून के बुलेटिन में बीएमएस ने कहा कि पूर्व-मध्य खाड़ी और आसपास के क्षेत्रों में बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान मोचा उत्तर-उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ रहा है. पूर्वोत्तर खाड़ी और आसपास के क्षेत्रों में तूफान तेज हो गया है. रिपोर्ट में कहा गया है कि चक्रवाती तूफान कॉक्स बाजार बंदरगाह से 305 किमी दक्षिण-दक्षिण पश्चिम, मोंगला बंदरगाह से 450 किमी दक्षिण, पायरा बंदरगाह से 370 किमी दक्षिण और चटगांव बंदरगाह के करीब 385 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण-पश्चिम में सुबह 6 बजे केंद्रित था.

बांग्लादेश के इन इलाकों में प्रभाव शुरू

ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश मौसम विज्ञान विभाग (बीएमडी) के नवीनतम बुलेटिन में कहा है कि चक्रवात मोचा का परिधीय प्रभाव रविवार सुबह छत्तोरग्राम और बरीशाल डिवीजनों के तटीय क्षेत्रों में शुरू हो गया है. बीएमडी के मुताबिक चक्रवात मोचा 210 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के साथ बांग्लादेश और म्यांमार के तटीय इलाकों की ओर बढ़ रहा है.

इस रफ्तार से भारत की ओर बढ़ रहा है मोचा

उधर, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने रविवार को कहा है कि चक्रवात मोचा आज 180-190 से लेकर 210 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवा के साथ दक्षिणपूर्वी बांग्लादेश और उत्तरी म्यांमार को पार करेगा. इसको देखते हुए पश्चिम बंगाल में अलर्ट जारी किया गया है. सरकार की ओर से एनडीआरएफ की 8 टीमों को तैनात किया गया है.

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: news

Post navigation

Previous देशी शराब पीने से 3 लोगों की मौत, मृतकों में एक जवान भी शामिल
Next कांग्रेस का बड़ा खुलासा रमन सरकार में हुआ था 4400 करोड़ का शराब घोटाला

Related Stories

पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में ध्वजारोहण किया*
  • Latest
  • Popular
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में ध्वजारोहण किया*

August 15, 2024
छत्तीसगढ़ की बेटियों ने राज्य और देश का मान बढ़ाया : खेल मंत्री टंकराम वर्मा
  • Latest
  • Newsbeat
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की बेटियों ने राज्य और देश का मान बढ़ाया : खेल मंत्री टंकराम वर्मा

July 23, 2024
भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर टी20 विश्व कप पर किया कब्जा
  • Latest
  • Newsbeat
  • अंतर्राष्ट्रीय

भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर टी20 विश्व कप पर किया कब्जा

June 29, 2024

Recent Posts

  • एनएमडीसी स्थानीय अधिकारों की हुंकार: भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने निकाली बाइक रैली, 10 अक्टूबर तक कार्रवाई का अल्टीमेटम
  • यातायात पुलिस दंतेवाड़ा ने शराबी वाहन चालकों पर कार्रवाई की
  • एससी-एसटी उद्यमियों के लिए उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • पंडरिया में विधायक भावना बोहरा संग दिखी तीज की उमंग और मातृशक्ति का संगम, 8000 से अधिक महिलाओं ने मनाया तीज मिलन का उत्सव*
  • AI बनेगा व्यापारियों का नया बिजनेस टूल: कारोबार बढ़ाने और समय-लागत बचाने के लिए युवा कैट आयोजित करेगा प्रशिक्षण कार्यशाला”*

You may have missed

एनएमडीसी स्थानीय अधिकारों की हुंकार: भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने निकाली बाइक रैली, 10 अक्टूबर तक कार्रवाई का अल्टीमेटम
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

एनएमडीसी स्थानीय अधिकारों की हुंकार: भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने निकाली बाइक रैली, 10 अक्टूबर तक कार्रवाई का अल्टीमेटम

September 11, 2026
यातायात पुलिस दंतेवाड़ा ने शराबी वाहन चालकों पर कार्रवाई की
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

यातायात पुलिस दंतेवाड़ा ने शराबी वाहन चालकों पर कार्रवाई की

September 11, 2026
एससी-एसटी उद्यमियों के लिए उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • Uncategorized

एससी-एसटी उद्यमियों के लिए उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

September 11, 2026
पंडरिया में विधायक भावना बोहरा संग दिखी तीज की उमंग और मातृशक्ति का संगम, 8000 से अधिक महिलाओं ने मनाया तीज मिलन का उत्सव*
  • Latest
  • Newsbeat

पंडरिया में विधायक भावना बोहरा संग दिखी तीज की उमंग और मातृशक्ति का संगम, 8000 से अधिक महिलाओं ने मनाया तीज मिलन का उत्सव*

September 10, 2026

Recent Posts

  • एनएमडीसी स्थानीय अधिकारों की हुंकार: भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने निकाली बाइक रैली, 10 अक्टूबर तक कार्रवाई का अल्टीमेटम
  • यातायात पुलिस दंतेवाड़ा ने शराबी वाहन चालकों पर कार्रवाई की
  • एससी-एसटी उद्यमियों के लिए उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • पंडरिया में विधायक भावना बोहरा संग दिखी तीज की उमंग और मातृशक्ति का संगम, 8000 से अधिक महिलाओं ने मनाया तीज मिलन का उत्सव*
  • AI बनेगा व्यापारियों का नया बिजनेस टूल: कारोबार बढ़ाने और समय-लागत बचाने के लिए युवा कैट आयोजित करेगा प्रशिक्षण कार्यशाला”*
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.