जांजगीर-चांपा।जिला जेल में कैदियों के पास बीड़ी-सिगरेट, शराब सहित आपत्तिजनक सामग्री होने की सूचना पर एसडीएम, तहसीलदार के साथ जेल अधिकारियों के तलाश अभियान चलाने पर कैदियों ने जमकर हंगामा मचाते हुए खाने का बहिष्कार कर दिया.
जिला जेल में जांच के लिए रविवार को एसडीएम-तहसीलदार पहुंचे. इस दौरान कैदियों ने जमकर हंगामा मचाया, जिसमें तीन विचाराधीन कैदियों को चोट आने पर जिला अस्पताल भेजा गया. बताया जा रहा है कि जेल में तनाव की स्थिति है।
जेल में मचे हंगामे में तीन विचाराधीन कैदी दुर्गेश नाई, भरत महंत सहित एक अन्य के हाथ और शरीर में चोट आई है. तीनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया.






![]()


