जम्मू-कश्मीर में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर झज्जर कोटली के पास एक बस खाई में गिर गई है। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जम्मू के डीसी ने बताया कि ये बस उत्तर प्रदेश (UP) से वैष्णो देवी जा रही थी।
