दुर्ग जिले में 23 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। बताया जा रहा है कि मृतका भिलाई के कल्याण महाविद्यालय की छात्र थी, जो बीकॉम फाइनल ईयर में पढाई कर रही थी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। मामला भट्ठी थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के मुताबिक, टाउनशिप में सेक्टर 4 सड़क नंबर 7 में आकांक्षा अहिरवार अपनी मां, दो बहन और एक भाई के साथ रहती थी। उसके पिता रिटायर्ड पुलिसकर्मी हैं और हत्या के मामले में पिछले 20 साल से फरार हैं। मां मानकुंवर अहिरवार खेती किसानी करती हैं। वहीं आज सुबह 11.30 बजे कमरे में आकांक्षा की लाश फंदे से लटकती मिली। जिससे इलाके में सनसनी फ़ैल गई।






![]()


मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पूछताछ में परिजनों ने बताया, आकांक्षा को कुछ समय से उसे एक लड़का परेशान कर रहा था। घरवालों को भी नहीं पता था कि वो इतनी मानसिक तनाव में आएगी की ऐसा कदम उठा लेगी। छात्र के आत्महत्या के बाद घर में मातम पसरा हुआ है।
