रायपुर – आज नगर पालिक निगम रायपुर के महापौर श्री एजाज ढेबर ने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप शीघ्र 50 लाख रूपये की स्वीकृत लागत से नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक 4 के तहत आने वाले सिविल लाइन्स वार्ड क्रमांक 47 के सिविल लाइन्स क्षेत्र में नगर निगम के अम्बेडकर भवन में अतिरिक्त निर्माण सहित सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्यों को करवाने हेतु वार्ड की पार्षद श्रीमती नीलम नीलकंठ जगत, निगम जोन 10 के जोन अध्यक्ष श्री आकाशदीप शर्मा, पूर्व पार्षद प्रतिनिधि श्री प्रकाश रामटेके सहित बौद्ध समाज के पदाधिकारीगणों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, महिलाओं, नवयुवकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति के मध्य श्रीफल फोड़वाकर एवं कुदाल चलवाकर नवीन विकास कार्यों का भूमिपूजन करवाया. महापौर श्री एजाज ढेबर ने जोन 4 के कार्यपालन अभियन्ता श्री लोकेश चंद्रवंशी को मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप स्वीकृति के अनुसार सिविल लाइन्स के अम्बेडकर भवन में शीघ्र अतिरिक्त निर्माण एवं सौंदर्यीकरण के विकास कार्यों को प्रारम्भ करवाकर सतत मॉनिटरिंग करवाते हुए उच्च स्तरीय गुणवत्ता के साथ प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करवाना सुनिश्चित करने निर्देशित किया. वार्ड पार्षद श्रीमती नीलम नीलकंठ जगत ने महापौर श्री एजाज ढेबर को मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुसार सिविल लाइन्स वार्ड के अम्बेडकर भवन में 50 लाख रूपये की स्वीकृत लागत से अतिरिक्त निर्माण कार्य सहित सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्य शीघ्र पूर्ण करने बौद्ध समाज के गणमान्य जनों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, कार्यकर्त्ताओं के साथ मिलकर भूमिपूजन करने पर समस्त वार्डवासियों की ओर से हार्दिक धन्यवाद दिया.








