Skip to content
April 27, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में बृजमोहन ने कहा – गरीबों का उत्थान मोदी सरकार की प्राथमिकता।
  • Latest
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में बृजमोहन ने कहा – गरीबों का उत्थान मोदी सरकार की प्राथमिकता।

Purushottam Manhare June 12, 2023

शिवरतन शर्मा ने कहा – मोदी सरकार के सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के नौ वर्ष हम सभी को गौरवान्वित करने वाला हैं।

भाजपा चौपाल लगाकर बताएगी मोदी सरकार की उपलब्धियां और भूपेश सरकार की नाकामी

रायपुर/12/06/2023/ केंद्र की भाजपा सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रमों के तहत आज रायपुर दक्षिण विधानसभा में संयुक्त मोर्चा सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में क्षेत्र अंतर्गत आने वाले विभिन्न भाजपा मंडलों के सभी मोर्चा पदाधिकारी शामिल हुए।

इस अवसर पर मोर्चा पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि जब से भाजपा हस्ताक्षर नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठे हैं तब से उन्होंने समाज के सबसे कमजोर तबके को आगे बढ़ाने उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया है। गरीबों का उत्थान करना उनकी प्राथमिकता में है। ऐसे में मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी के सभी मोर्चा को विशेष कार्य योजना बनाकर जनता के बीच पहुंचना है और भाजपा सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में चर्चा करनी है। उन्होंने भाजपा युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, जनजाति मोर्चा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा, अल्पसंख्यक, मोर्चा किसान मोर्चा को अलग-अलग तरह के टास्क दिए।
उन्होंने कहा कि केंद्रीय योजनाओं के तहत छत्तीसगढ़ में जो भी काम हो रहे हैं उनके बारे में जनता को अवगत कराने की आवश्यकता है। क्योंकि यहा छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार केंद्रीय योजनाओं पर अपना फोटो चिपका कर वाहवाही बटोर रही है।
बृजमोहन ने कहा कि मोदी सरकार की उपलब्धियों के साथ-साथ हमें भूपेश बघेल सरकार की नाकामियों को भी सामने रखना है। जैसे कि भूपेश बघेल ने पूर्व कि हमारी भाजपा सरकार के दौरान की योजनाओं जैसे कि महिलाओं को सिलाई मशीन, साइकिल मजदूर भाइयों को औजार प्रदान करने वाली 36 योजनाएं अब जमीन पर नहीं हैं। विकास के नए कोई काम नहीं हो रहे हैं।
चौपाल लगाकर सारी बातें जनता के सामने रखना है और नव मतदाता सम्मेलन करके युवाओं को साथ जोड़ने का प्रयत्न करना है।
साथ ही उन्होंने भूपेश सरकार को घेरते हुए कहा कि कांग्रेस की इस सरकार का एकमात्र मकसद लूट मचाना है। कायदे कानून को नजरअंदाज कर डंके की चोट पर सरकारी रुपयों की लूट मचाई जा रही है। अभी तो कोयला और शराब के मामले में उनकी चोरी पकड़ी गई है आरोपी जेल गए हैं आने वाले वक्त में धान,जमीन,रेत,जंगल ना जाने कितने घोटालों का खुलासा होगा।

कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित भाटापारा विधायक शिवरतन शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार के सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के नौ वर्ष हम सभी को गौरवान्वित करने वाला हैं। क्योंकि हम उस भाजपा परिवार से हैं जिसका एक सदस्य प्रधानमंत्री के रूप में पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ देश का नेतृत्व कर रहा है।

श्री शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार की उपलब्धियों के साथ ही राज्य की भूपेश बघेल सरकार की कारगुजारियों को जनता को बताना है। सत्ता में आने के लिए कांग्रेस ने जनता से कई झूठे वादे किए थे जिसमें शराबबंदी का वादा प्रमुख वादे के रूप में एक था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के घोषणापत्र के 36 वादे याद रखते हुए अब रोज उनसे सवाल पूछने की आवश्यकता है।

साथ ही उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियों पर कहा कि आज देश में विकास की गंगा बह रही है। पूरी दुनिया आज भारतवर्ष की जय जयकार कर रही है। भारत एक स्वाभिमानी और सक्षम राष्ट्र के रूप में अब दुनिया में पहचाना जाने लगा है।

सांसद सुनील सोनी ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कहा कि केंद्र सरकार की 210 योजनाएं हैं जो जनता को सीधे लाभ पहुंचा रही है। मोदी सरकार की कथनी और करनी में कोई भी अंतर नहीं। उन्होंने जो कहा है करके दिखाया है। समाज के अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति की चिंता केंद्र की भाजपा सरकार कर रही है।

इस संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में दक्षिण विधानसभा के प्रभारी विजय केशरवानी, जिला भाजपा अध्यक्ष जयंती भाई पटेल, वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष तिवारी, ओंकार बैस, मीनल चौबे,श्यामा चक्रवर्ती, सत्यम दुवा, मनोज वर्मा, मृत्युंजय दुबे,मंडल भाजपा अध्यक्ष सालिक ठाकुर,महेश शर्मा, प्रवीण देवड़ा,मुकेश पंजवानी सहित रायपुर दक्षिण विधानसभा के भाजपा मोर्चा के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: bjp cg news Raipur

Post navigation

Previous भ्रष्ट भूपेश के भ्रष्टा नीति ला छ:ग बेहाल होगे पीएससी में घोटाला कर लबरा मालामाल होगे – रवि भगत
Next गौमाता की पीड़ा हरने वालों को बृजमोहन ने किया सम्मानित*

Related Stories

कैट ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द करने के आरबीआई के निर्णय का स्वागत किया
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

कैट ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द करने के आरबीआई के निर्णय का स्वागत किया

April 25, 2026
60 लाख के नवीन विकास कार्यों का 6 स्थानों पर भूमिपूजन
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

60 लाख के नवीन विकास कार्यों का 6 स्थानों पर भूमिपूजन

April 25, 2026
एनएमडीसी ने बिना सूचना तोड़े निजी जमीन के 5 तालाब, 10 टन मछलियां बही, भू-स्वामी मुआवजे के लिए भटक रहा*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

एनएमडीसी ने बिना सूचना तोड़े निजी जमीन के 5 तालाब, 10 टन मछलियां बही, भू-स्वामी मुआवजे के लिए भटक रहा*

April 25, 2026

Recent Posts

  • 895073141777173560
  • कैट ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द करने के आरबीआई के निर्णय का स्वागत किया
  • 60 लाख के नवीन विकास कार्यों का 6 स्थानों पर भूमिपूजन
  • Sweet Bonanza ile çarpanlarla 🧠 dolu sürprizli bir deneyime hazır ol
  • एनएमडीसी ने बिना सूचना तोड़े निजी जमीन के 5 तालाब, 10 टन मछलियां बही, भू-स्वामी मुआवजे के लिए भटक रहा*

You may have missed

895073141777173560
  • Uncategorized

895073141777173560

April 26, 2026
कैट ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द करने के आरबीआई के निर्णय का स्वागत किया
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

कैट ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द करने के आरबीआई के निर्णय का स्वागत किया

April 25, 2026
60 लाख के नवीन विकास कार्यों का 6 स्थानों पर भूमिपूजन
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

60 लाख के नवीन विकास कार्यों का 6 स्थानों पर भूमिपूजन

April 25, 2026
Sweet Bonanza ile çarpanlarla 🧠 dolu sürprizli bir deneyime hazır ol
  • Uncategorized

Sweet Bonanza ile çarpanlarla 🧠 dolu sürprizli bir deneyime hazır ol

April 25, 2026

Recent Posts

  • 895073141777173560
  • कैट ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द करने के आरबीआई के निर्णय का स्वागत किया
  • 60 लाख के नवीन विकास कार्यों का 6 स्थानों पर भूमिपूजन
  • Sweet Bonanza ile çarpanlarla 🧠 dolu sürprizli bir deneyime hazır ol
  • एनएमडीसी ने बिना सूचना तोड़े निजी जमीन के 5 तालाब, 10 टन मछलियां बही, भू-स्वामी मुआवजे के लिए भटक रहा*
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.