रायपुर। परम पूज्य संत शिरोमणि आचार्यश्री 108 विद्यासागर जी महामुनिराज के आशीर्वाद से श्री 1008 मुनिसुब्रत नाथ दिगम्बर जैन मंदिर, अमलताश कैसल, कचना एवं समस्त दिगम्बर जैन समाज द्वारा क्लब हाउस सभागार में दिनांक 18 से 21 जून 2023 तक वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव कार्यक्रम किया जा रहा है, यह कार्यक्रम बा.ब्र. अरूण भैया तथा बा.ब्र. संजीव भैया विधानाचार्य एवं बा.ब्र. अंकित भैया के सानिध्य में होगा। महोत्सव के प्रमुख पात्रों में सौधर्म इन्द्र की भूमिका में श्री विनोद-राजुल सिंघई, कुबेर इन्द्र की भूमिका में श्री कुलदीप-पल्लवी सिंघई, महायज्ञ नायक की भूमिका में पं. श्री शरद चंद-किरण जैन, बाहुबली की भूमिका में श्री विपिन-रंजना जैन, भरत चक्रवर्ती की भूमिका में सीए, श्री विनय-अंजना जैन, ईशान इन्द्र की भूमिका में श्री सुरेश-मंजू मोदी, सानत इन्द्र की भूमिका में डॉ. प्रणय-सेफाली जैन, महेन्द्र इन्द्र की भूमिका में श्री प्रकाश-रीनी जैन रहेंगे।
मांगलिक कार्यक्रम के प्रथम दिवस दिनांक 18 जून, दिन रविवार को प्रात: 6 बजे नव प्रतिष्ठित भगवानों का विहार शंकर नगर से होकर एश्वर्या किंगडम, कचना के सामने भगवान की प्रतिमा जी की आगवानी भव्य शोभायात्रा के साथ अमलताश कॉलोनी स्थित क्लब हाउस में आगमन पश्चात घटयात्रा, ध्वजारोहण, मण्डम शुद्धि व सकलीकरण, आरती, प्रवचन के बाद धार्मिक तंबोला श्रीमती संध्या-अजित जैन, श्रीमती रंजना-विपिन जैन प्रस्तुत करेंगे।
दिनांक 19 जून, दिन सोमवार को प्रात: 6 बजे अभिेषक-शांतिधारा, पूजन व याग मंडल विधान, रात्रि को आरती, प्रवचन एवं भक्ति नृत्य का आयोजन होगा। दिनांक 20 जून, दिन मंगलवार को प्रात: 6 बजे अभिषेक, शांतिधारा, पूजन व चौसठ रिद्धि विधान के कार्यक्रम तथा रात्रि में भक्ति संध्या की प्रस्तुति विनोद, अभिषेक मोदी एवं अन्य कलाकार देंगे, इसी तरह दिनांक 21 जून, दिन बुधवार को प्रात: अभिषेक -शांतिधारा पूजन, हवन के साथ विशाल शोभायात्रा एवं नवीन वेदी पर जिन बिम्बों की स्थापना महोत्सव और रात्रि में आरती प्रवचन के साथ महोत्सव का समापन होगा। यह जानकारी प्रदीप जैन (विश्व परिवार), शैलेंद्र जैन, अजीत जैन, सुरेश मोदी द्वारा प्रदाय की गई।









