रायपुर। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन के नेतृत्व में शहर कांग्रेस द्वारा केंद्र सरकार के ऊर्जा मंत्रालय के उस परिपत्र का पुतला बना कर जलाया गया जिसके तहत मोदी सरकार द्वारा पूरे देश में स्मार्ट मीटर लगाना अनिवार्य करने का आदेश दिया गया है । १२ अगस्त को केंद्र सरकार के केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय के सचिव अंकिता वर्षणेय के द्वारा जारी किए गए आदेश जो पूरे देश के सभी प्रदेशों मुख्य सचिवों को निर्देशित किया गया है कि अपने पाने प्रदेशों में आर्ट मीटर लगाने की कार्यवाही को अनिवार्य किया जाये ।
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी लगातार स्मार्ट मीटर हटाओ अभियान पिछले १ माह से पूरे प्रदेश में चला रही है और रायपुर में भी शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा हर वार्ड में घर घर जा कर स्मार्ट मीटर हटाओ फॉर्म भरवाया जा रहा है और जहाँ नहीं लगा है वहाँ लोगो से स्मार्ट मीटर नहीं लगवाने की अपील की जा रही हैं। इस अभियान को मिल रहे आम जनों के समर्थन से सरकार ने भी घोषणा कर दी थी की स्मार्ट मीटर लगाना अनिवार्य नहीं है । उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने स्वयं सार्वजनिक मंच से घोषणा की थी कि मुख्यमंत्री ने कहा है कि स्मार्ट मीटर लगाना अनिवार्य नहीं है और स्वैच्छिक है एवं इसमें किसी को भी लगवाने की बाध्यता नहीं है ।
आज शहर कांग्रेस के नेताओं ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के कहे बातो सहित, महंगाई , बिजली के बढ़े हुए बिल के पोस्टर लहराये और केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जनता के साथ धोखा करने का आरोप लगाते हुए स्मार्ट मीटर को अनिवार्य करने के आदेश को संगठित लूट का अभियान बताया । राजीव गांधी चौक पर जमा बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र के ऊर्जा मंत्रालय के आदेश के बनाये पुतले एवं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का पुतला जला कर विरोध व्यक्त किया गया । बड़ी संख्या में सादे और ड्रेस में मौजूद पुलिस से कांग्रेस कार्यकर्ताओं की झूमा झटकी हुई एवं अंततः कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतला एवं आदेश की प्रतिलिपि बड़ी संख्या में जला कर अपना विरोध जताया ।
शहर कांग्रस अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन ने राज्य और केंद्र सरकार पर जनता पर दोहरी मार मारने का आरोप लगाया । एक तरफ़ केंद्र की ग़लत नीतियों के कारण लगातार पिछले १२ साल में महंगाई बढ़ते जा रही है और दूसरी और केंद्र और राज्य सरकारें जिनमें २१ राज्यो में भाजपा की सरकार है वहाँ सब आम जनों के महंगाई में राहत देने के उपायों को करने की जगह लोगो के जेब खाली करने के रास्ते खोजने का आरोप लगाया है । नए नए कर , ग़लत जीएसटी , ट्रैफिक चालान और अब बढ़े हुए बिजली बिल के साथ ही स्मार्ट मीटर सरकारी के लिए उगाही की मशीन बन गए है । छत्तीसगढ़ में भी राज्य सरकार एक तरफ़ १ हज़ार महिलाओं को देने का स्व करती है और दूसरी तरफ़ अदानी अम्बानी और टाटा के मीटर लगा बिजली बिल और अन्य माध्यमों से हर महीने ४-५ हज़ार की वसूली हर परिवार से कर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल रही है
पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा , विकास उपाध्याय एवं पंकज शर्मा ने स्मार्ट मीटर के साथ पुराना मीटर लगाये रखने की माँग की और २-३ माह के टेस्टिंग और उपभोक्ता की संतुष्टि हो जाने के बाद ही पुराना मीटर हटाने की बात कही । उन्होंने कहा स्मार्ट मीटर भाजपा की ही उत्तरप्रदेश सरकार नहीं लगवा रही है क्यूंकि वह अगले साल विधानसभा चुनाव होने है एवं हार की संभावना की देख कर वहाँ स्मार्ट मीटर नहीं लगवाया जा रहा है वैसे ही छत्तीसगढ़ सरकार को भी केंद्र सरकार के ऊर्जा मंत्रालय के आदेश की अनदेखी कर लोगो की माँग पर पुराना मीटर ही लगाये रखने का आदेश दिया जाना चाहिये ।
शहर जिला कांग्रेस के आज के पुतला दहन एवं केंद्र सरकार की प्रतियों को जलाये जाने के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्रीकुमार शंकर मेनन,कुलदीप जुनेजा, विकास उपाध्याय, पंकज शर्मा, जसवीर ढिल्लन, अरुण जंघेल सुशांत डे,अविनय दुबे, प्रवीण चंद्राकर, दीपक चौबे, सुरेश धीवर, ओम श्रीवास,आसिफ खान, अनिल रायचूरा, अंजुमन ढेबर,संदीप शर्मा, मिलिंद गौतम, सुजीत सिंह, कमल घीतलहरे,जावेद नकवी, हिरेंद्र देवांगन, देव कुमार साहू,जीतू भारती, सत्तू सिंह, मुन्ना मिश्रा, महेंद्र सेन, वेंकट कुमार,राजू दुबे, मोहसिन खान, अजीत, राजू अनीश मनीहार,राजू नायक, जीवन सागर, सागर टांडी, हेमु डिकेडे, पप्पू बागडे, अभिषेक ठाकुर, मोहम्मद इमरान, भारत यादव, बालेश्वर सोना,भागवत साहू, सुधीर बंजारे,गौतम यादव, आकाश दीवान, मोहम्मद कासिम, वास्टो बेहरा, आकाश नाग,फिरोज चिश्ती, नवीन भारती, बिरजू साहू, शिव साहू, मुकेश त्रिवेदी, भागवत साहू, सुनील कुमार ध्रुव, सुशील बरोलिया, रतन सोनी आदि बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे ।



