रायपुर।
आज़ 21.06.2023 को विश्व योग दिवस के उपलक्ष्य में मंडल मुख्यालय में सहायक सुरक्षा आयुक्त-। एवं सहायक सुरक्षा आयुक्त-।।/रे.सु.ब.रायपुर के मार्गदर्शन में रायपुर मंडल के रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट, भाटापारा, सेटलमेंट, डब्ल्यूआरएस, रायपुर, भिलाई, बीएमवाय एवं दुर्ग के 102 अधिकारी एवं बल सदस्यों द्वारा योग अभ्यास कार्यक्रम में भाग लिया गया जिसमें योग प्रशिक्षक के द्वारा अधिकारियों एवं बल सदस्यों को जीवन में योग का महत्व एवं ब्रिथिंग एक्सरसाईज के संबंध में विस्तार से जानकारी देकर योग अभ्यास कराया गया तथा विश्व योग दिवस का सफल समापन उपरांत योग गुरू को सम्मानित किया गया।




