रायपुर।
गुरु गोविंद दोऊ खड़े काके लागू पाय बलिहारी गुरु आपकी गोविंद दियो बताए , उपरोक्त कथन शास्त्रों में बताते हुए गुरु कि महिमा बताई गई है आज हम सभी इस चमत्कारी जैन दादाबाड़ी में दादा गुरुदेव के उपकारों का गुणानुवाद करते हुए गुरुपूर्णिमा में अपनी भावांजली अर्पित करने आए है उपरोक्त बाते ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री संतोष बैद ने सैकड़ों भक्तो की उपस्थिति में दादा गुरुदेव का जयकारा लगाते हुए बड़ी पूजा का आगाज स्थापना के मंत्रों के साथ किया स्थापना नारियल चावल एवं द्रव्य के समर्पण मंत्र के साथ की गई उपरोक्त जानकारी श्री सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व दादाबाड़ी ट्रस्ट के महासचिव महेन्द्र कोचर ने करते हुए कहा की, स्थापना के पश्चात ,बड़ी पूजा का प्रारंभ संगीतमय चोपाई दोहो के साथ सुप्रसिद्ध भजन गायिका दिप्ती बैद ने गुरु पर तिख सुर तरु रूप सुगरू सम दूजो तो नही के शब्दो के साथ प्रथम पूजा में चारो दादागुरुदेव द्वारा 12 वीं शताब्दी में जन हित में अपनी चमत्कारिक शक्तियां जो उन्होंने साधना से प्राप्त की थी के द्वारा हैजा रोग को अपने मंत्र शक्ति से समाप्त कर हजारों लोगों की जान बचाई का वर्णन किया इसी प्रकार बड़ी पुजा के आठ विधान क्रमश सुप्रसिद्ध गायक वर्धमान चोपड़ा निर्मल पारख , प्रसन्न चोपड़ा, श्रीमती पूनम चोपड़ा द्वारा संगीतमय प्रस्तुतियो एवम भजनों से लगातार 4 घंटे तक मंदिर व दादाबाड़ी प्रांगण में भक्ति रस की गंगा प्रवाहित होती रही यही नही निर्मल पारख़ के भजन के ये बोल , चांद सा सुंदर चेहरा तेरा नैन है अमृत के प्याले, वो तो कोई और नहीं है वो तो है मेरे दादा गुरु प्यारे के द्वारा सभी भक्तो को भक्ति के आनंद से सरोबार कर दिया इस प्रकार अष्ठ प्रकारी पूजा क्रमश, जल,चंदन,पुष्प, धूप, दीप , चावल, नेवेध्य, फल, का दादा गुरुदेव की मूर्ति के सम्मुख समर्पण लाभार्थी परिवारों द्वारा किया गया ,तत्पश्चात , वस्त्र पूजा एवम अंतिम विधान ध्वजपूजन में महिलाओं द्वारा सिर में चांदी की 11 ध्वजा को रखकर कलात्मक मार्बल की छतरी की तीन फेरी देकर शिखर पर ध्वजा विराजमान की गई पूजा का समापन आरती एवम मंगल दीपक को साथ संपन्न ,पूजा में प्रमुख रूप से पदम गोलछा,ललित लुनिया, महेन्द्र कोचर , वर्धमान चोपड़ा, निर्मल पारख ,प्रसन्न चोपड़ा, शरद चोपड़ा, संतोष झाबक , अशोक कोचर , डॉ योगेश बंगानी, श्रीमती मंजू कोठारी , शेला बरडिया , श्रीमती वर्षा सांखला, श्रीमती सरला बैद ,कीर्तिलोढ़ा , दिप्ती बैद,पूनम बरमट आदि सैकड़ों भक्त उपस्थित रहे ।








