रायपुर। जी आर पी एंटी क्राइम टीम द्वारा 03/07/2023 को रेल्वे स्टेशन बिलासपुर के प्लेटफ़ॉर्म नं 01 में खड़ी ट्रेन हीराकुण्ड एक्स. (20808) के एसी कोच A-1 के पास एक व्यक्ति नाम गणेश कुमार साहू पिता-सीमांचल साहू उम्र-23 वर्ष , पता -गंजाम (उड़ीसा) के पास से एक ट्रॉली बैग जिसके अंदर 24 बॉटल अंग्रेज़ी शराब (गोवा) कुल क़ीमत10680 रु लगभग चेकिंग के दौरान अवैध रूप से परिवहन करते पाया गया अग्रिम कार्यवाही हेतु जी आर पी थाना बिलासपुर को सुपुर्द किया गया धारा-34(2) आबकारी एक्ट.में कार्यवाही कर मान. न्याय. पेश किया गया
इस कार्यवाही में विशेष रूप से योगदान उप.नि. डी एन श्रीवास्तव,प्र.आर. विश्वनाथ चक्रवर्ती आर. अभिषेक मांझी,लक्ष्मण गाईन, मन्नु प्रजापति , संतोष राठौर ,सौरभ नागवंशी का विशेष योगदान रहा
