Skip to content
June 6, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • जनरेशन कंपनी ने विद्युत उत्पादन में बनाया देश में पहला स्थान
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

जनरेशन कंपनी ने विद्युत उत्पादन में बनाया देश में पहला स्थान

Purushottam Manhare July 5, 2023

*सीएसपीजीसीएल के देश के स्टेट सेक्टर के 33 संयंत्रों में पहुंचा टॉप पर*
– सेंट्रल इलेक्ट्रिसिटी अथॉरिटी ने जारी की 2023 के पहली तिमाही की रैंकिंग
– मुख्यमंत्री व चेयरमेन ने दी बधाई

रायपुर, 4 जुलाई 2023। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी ने देशभर में सर्वश्रेष्ठ विद्युत उत्पादन के मामले टॉप पर पहुंच गया है। केंद्र सरकार का उपक्रम सेंट्रल इलेक्ट्रिसिटी अथॉरिटी (केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण) नई दिल्ली ने विभिन्न प्रदेशों के 33 स्टेट सेक्टर में छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी को बेहतर परफार्मेंस के लिए पहली तिमाही में पहली रैंकिंग दी है। जनरेशन कंपनी की क्षमता 2840 मेगावाट है, जिसमें 85.71 प्रतिशत पीएलएफ (प्लांट लोड फैक्टर) के साथ यह स्थान हासिल किया है। पीएलएफ का आशय है जितनी क्षमता है, उसका कितना प्रतिशत विद्युत उत्पादन किया गया। छत्तीसगढ़ ने पहली बार देश में सर्वाधिक क्षमता से विद्युत उत्पादन का यह कीर्तिमान बनाया है।
केंद्र सरकार का उपक्रम सेंट्रल इलेक्ट्रिसिटी अथॉरिटी (केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण) नई दिल्ली हर तीन महीने में रैंकिंग जारी करता है। देशभर के 33 स्टेट सेक्टर में औसत पीएलएफ 66.97 प्रतिशत है, जबकि छत्तीसगढ़ के संयंत्रों ने 85.71 प्रतिशत विद्युत उत्पादन किया गया। पूरे भारत में सभी थर्मल पॉवर प्लांटों का औसत पीएलएफ 70.02 प्रतिशत रहा। यानी सभी संयंत्रों से अधिक उत्पादन छत्तीसगढ़ के संयंत्रों में हुआ। इस उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल तथा ऊर्जा एवं वित्त विभाग के सचिव व पॉवर कंपनी के चेयरमेन श्री अंकित आनंद ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।
जनरेशन कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री संजीव कुमार कटियार ने बताया कि यह पहली तिमाही अप्रैल-मई-जून के उत्पादन के आधार पर रैंकिंग हासिल की गई है। इस दौरान प्रदेश में भीषण गर्मी की स्थिति थी। सभी राज्यों में बिजली की बहुत अधिक मांग थी। छत्तीसगढ़ में 18 अप्रैल को बिजली की मांग 5878 मेगावाट तक पहुंच गई थी। ऐसी परिस्थिति में जनरेशन कंपनी के संयंत्रों ने लगातार बिना रूके कार्य किया और प्रदेश में बिना पॉवर कट के निर्बाध विद्युत आपूर्ति जारी रखी। उन्होंने कहा कि जनरेशन कंपनी के सभी संयंत्रों ने तमाम चुनौतियों के बावजूद बेहतर प्रदर्शन किया है, इसका श्रेय अधिकारी-कर्मचारियों को जाता है। खासकर इस वर्ष हसदेव ताप विद्युत संयंत्र कोरबा पश्चिम, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत संयंत्र (डीएसपीएम) कोरबा पूर्व तथा अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत संयंत्र मड़वा ने बेहतर उत्पादन किया है। 1984 में स्थापित हसदेव ताप विद्युत संयंत्र कोरबा पश्चिम के यूनिट क्रमांक 04 ने 162 दिन 12 घंटे बिना थमे विद्युत उत्पादन का रिकार्ड बनाया है, पहले इस यूनिट से अधिकतम 111 दिन 9 घंटे तक ही लगातार विद्युत उत्पादन हुआ था।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous संगिनी महिला मंडल को महा आरती का सौभाग्य प्राप्त हुआ
Next मैक के स्थापना दिवस पर आज विशेष कार्यक्रम का आयोजन”

Related Stories

आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*

June 5, 2026
स्व. नरसिंह मंडल  की पुण्यतिथि 07 जून  को 
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

स्व. नरसिंह मंडल  की पुण्यतिथि 07 जून  को 

June 5, 2026
सुशासन तिहार में हितग्राहियों को ना जाने देने के खिलाफ कांग्रेस का जमकर प्रदर्शन
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

सुशासन तिहार में हितग्राहियों को ना जाने देने के खिलाफ कांग्रेस का जमकर प्रदर्शन

June 5, 2026

Recent Posts

  • आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*
  • स्व. नरसिंह मंडल  की पुण्यतिथि 07 जून  को 
  • सुशासन तिहार में हितग्राहियों को ना जाने देने के खिलाफ कांग्रेस का जमकर प्रदर्शन
  • छत्तीसगढ़ सरकार के छल, दुर्व्यवहार एवं जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया घेराव
  • बीआईओएम किरन्दुल में मनाया गया विश्‍व पर्यावरण दिवस

You may have missed

छत्तीसगढ़ सरकार के छल, दुर्व्यवहार एवं जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया घेराव
  • Latest
  • Uncategorized

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.