डोंगरगढ़ । आचार्यश्री के 56 वें दीक्षा दिवस पर आयोजित प्रतियोगिता विजेताओं का सम्मान आचार्यश्री ससंघ के सान्निध्य में गुरू पूर्णिमा को सानंद सम्पन्न हुआ। उज्जवल पाटनी दुर्ग व वेबसाईट Vidyasagar.Guru के संचालक सौरभ जैन जयपुर एवं विनोद बडज़ात्या रायपुर के द्वारना विजेताओं ने पुरस्कार प्राप्त किए। ज्ञातव्य हो कि इस प्रतियोगिता में भारत, दुबई, जर्मनी, रोम, आयरलैंड, जापान, हांगकोंग, यू.एस.ए. (अमेरिका) सहित 12 देशों के 1800 प्रतियोगी थे। जिनमें 104 प्रतियोगी के शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किए, जिनमें लक्की ड्रा सिस्टम से 11 प्रतियोगी चयनित हुए मीनू भोपाल, विनोद दिल्ली, सपना भोपाल, संध्या इंदौर, किरण हॉसी, वसुंधरा बंडा, अग्रिम महरौनी, संगीता मुम्बई, मोनिका टोक्यो जापान, सुरेखा धूलिया व अनुप्रिया ललितपुर। ऑन लाइन इस प्रतियोगिता की विशेषता रही कि इस महाकाव्य मूकमाटी को 11 वर्ष से लेकर 95 वर्ष तक अयु के प्रतियोगी लाभान्वित हुए पढऩे में रूचि दिखाई। बाद में 45 प्रतियोगी को भी सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गये। स्वाध्याय करवाने का अनूठा एवं अनुपम प्रयास हेतु आचार्यश्री जी ने आयोजकों को व पीयूष गोंदिया को आशीर्वाद प्रदान किया।








