रायपुर
अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी के तत्वावधान में चलाए जा रहे सुपोषण अभियान अंतर्गत निःशुल्क भोजन सेवा कार्य के 1195वें दिन रायपुर राजधानी के शहर के विभिन्न जगहों, फुटपाथ में जरूरतमंद, असहाय, निशक्तजनों को और शासकीय डीकेएस अस्पताल में दूरदरजो एवं गांव वन अंचलों से बीमार व्यक्तियों के इलाज के लिए आने वाले सैकड़ों मरीजों के परिजनों को संस्था के संस्थापक मोहम्मद सज्जाद खान के नेतृत्व में सक्रिय सदस्यों द्वारा निःशुल्क पौष्टिक भोजन मुहैया कराया गया।






![]()


विदित रहे संस्था का मुख्य उद्देश्य, कोई भी व्यक्ति किसी भी परिस्थिति में भूखा ना रहे, ना ही कोई भूखा सोए। लंबे समय से इलाज के लिए रुके मरीज के परिजनों को भी पैसों के अभाव में भोजन के लिए मशक्कत करनी पड़ती है। इसी पीड़ा को दूर करने और दायित्वों का निर्वहन करने हेतु संस्थापक, मो. सज्जाद खान एवं संस्था के सदस्य द्वारा उन जरूरतमंदों और मरीज के परिजनों तक पहुँच कर नियमित तौर पर दोनों वक़्त का भोजन निःशुल्क मुहैय्या कराया जा रहा है।
इस कार्य में संस्थापक, मो. सज्जाद खान के साथ सैय्यद ज़ाकिर हुसैन, राजेंद्र शर्मा, महावीर जैन, ज़ुबैर खान, फराज खान, राजकुमार साहू, विनीता कश्यप एवं अन्य सदस्यों द्वारा सहयोग प्रदान किया जा रहा।
