रायपुर । रेसुब ने गांजा तस्करी करते एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि रेसुब टी.ओ.पी.बी. मंडल टास्क टीम के द्वारा एनडीपीएस एक्ट के तहत 10.07.23 को प्रभारी टास्क टीम सांथ मे -03 बल सदस्यों के द्वारा मुखबिर खास के सूचना के आधार पर रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेट फार्म नं 05,06 दुर्ग छोर पर स्थित शौचालय के पास मुखबिर के बताए हुलिया पहनावा एवम सामान के आधार पर एक संदिग्ध व्यक्ति को समय 23.05 बजे घेरा बंदी कर पकड़ा गया, उसके पास रखे एक पिट्ठू बैग को चेक करने पर उनमें मादक पदार्थ गांजा होना पाया गया, नाम पता पूछने पर –
नाम – महेंद्र कुमार पाल,पिता- राजबली, उम्र -30 साल निवासी – ग्राम कुकरहटा, पोस्ट खजुरी,थाना – कोराव जिला – प्रयागराज (उ.प्र.) के कब्जे से 09 पैकेट जिसका कुल वजन 10 किलो ,105 ग्राम मादक पदार्थ गांजा पाया गया, कीमती लगभग 101000/ (एक लाख एक हजार रुपया) ,उक्त आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत् विधिवत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया।
*पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बरामद गांजा को ओडिशा से खरीद कर रायपुर आना और रेल मार्ग से प्रयागराज (उ. प्र.) बेचने के लिये जाने वाला था कि पकडा गया।*
कार्यवाही में पकड़े गए आरोपी व जप्त शुदा मादक पदार्थ गांजा सहित विधिवत कार्यवाही उपरांत आरोपी को जब्त गांजा ,संपूर्ण कागजात के साथ शासकीय रेल पुलिस थाना रायपुर को अग्रिम कार्यवाही हेतु सुपुर्द किया गया जिस पर शासकीय रेल पुलिस थाना रायपुर द्वारा अपराध क्रमांक -133/2023 धारा- 20(B) एनडीपीएस एक्ट दिनांक 11/07/23 का मामला दर्ज कर उक्त आरोपी को माननीय विशेष न्यायालय एनडीपीएस एक्ट. रायपुर के समक्ष पेश किया गया ।








