Skip to content
September 12, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • परिवार से खत्म होते जा रही हैं संवेदनशीलता : पंडित मेहता
  • Newsbeat
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़

परिवार से खत्म होते जा रही हैं संवेदनशीलता : पंडित मेहता

Purushottam Manhare July 11, 2023

00 मनुष्य का जीवन मिलना ही परमात्मा की असीम कृपा है

रायपुर। वर्तमान परिवेरू में संस्कारों के अभावों के कारण परिवारों से संवेदनशीलता खत्म होते जा रही है इसलिए आज अधिकांश परिवार परेशानियों में है। हर व्यक्ति किसी न किसी कारण से परेशान है और उसकी परेशानी का कारण ही संवेदनशीलता का समाप्त होना है। संवेदनशीलता नहीं होने के कारण परिवार, मित्र, पुत्र सब एक-दूसरे से विमुख होते जा रहे है। परिवारों में आज गृहस्थी टूटने के जो परिणाम सामने आ रहे है या दिखाई दे रहे है उसका मूल कारण संवेदनशीलता का अभाव है। लव फॉर ह्मयुमैनिटी नींव संस्था द्वारा मैक कॉलेज ऑडिटोरियम समता कॉलोनी में श्रीमद् भागवत कथा में संवेदनशीलता सूत्र की व्याख्या करते हुए कथावाचक पंडित विजय शंकर मेहता ने ये बातें कहीं।
उन्होंने कहा कि मनुष्य का जीवन मिलना ही परमात्मा की असीम कृपा है, लेकिन वह संसार में आकर उसे भूल गया है। वह जब संसार में आया तो केवल आत्मा और परमात्मा ही उसके साथ थे और जब वह जाएगा तो भी आत्मा और परमात्मा ही उसके साथ रहने वाले है, लेकिन वह इन दोनों को भूल गया है। आत्मा का अगला कदम ही परमात्मा होता है, आत्मा तक पहुंचने के लिए उसे ध्यान करना होगा और उसी ध्यान मार्ग से वह परमात्मा तक पहुंचेगा। कर्म काण्ड से परमात्मा मिलने वाले नहीं है। अमृत कथा की व्याख्या करते हुए पंडित जी ने कहा कि बिना संघर्ष के कुछ प्राप्त नहीं होता और जो बिना संघर्ष के प्राप्त होता है वह कभी टिकता नहीं है। संघर्ष के समय शत्रुओं से भी हाथ मिला लेना चाहिए तभी बड़ा काम आसानी से पार पड़ सकता है। जीवन में संघर्ष का नाम ही विष है, जिसने संघर्ष के इस विष का सेवन सही ढंग से कर लिया तो उसके बाद जो आनंद और सुख जीवन में आएगा उसकी अनुभूति और वह स्थायी रुप से बने रहता है।
पंडित विजय शंकर मेहता ने कहा कि संपत्ति चाहे कितनी भी अर्जित कर लो लेकिन उसका कुछ हिस्सा अच्छे कार्यों में किसी की मदद के लिए खर्च करना चाहिए। इसका दुरुपयोग होने से इसकी कीमत चुकानी ही पड़ती है फिर चाहे वह परिवार का कोई सदस्य ही क्यों न चुकाए। उन्होंने कहा कि आज वैष्णव परिवारों के यहां होने वाले विवाह समारोह में मदिरा का जो चलन शुरु हुआ है वह कदापि अच्छा नहीं है, इसके परिणाम भुगतने ही पड़ते है। मांगलिक कार्यक्रमों में मदिरा का प्रयोग नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज व्यक्ति दोहरा चरित्र लेकर चल रहा है, एक ओर वह भगवान की पूजा-अर्चना कर रहा है तो दूसरी ओर घर में बुरी आदतों को प्रश्रय दे रहा है। विवाह समारोह याने साक्षात स्वामी लक्ष्मीनारायण है। वर नारायण का स्वरुप होता है और वधु लक्ष्मी, ऐसे समय में मदिरा का उपयोग नहीं करना चाहिए। वास्तव में मनुष्य को दोहरे चरित्र वाला जीवन यापन नहीं करना चाहिए। पुण्य को यदि बचाया नहीं गया तो पुण्य चले जाता है और यदि पुण्य चले गया तो फिर उस परिवार में कुछ नहीं बचता।
पंडित मेहता ने बताया कि कृष्ण और राम दोनों अवतार मानव जीवन के लिए हुए है और समाज तथा परिवार में हमें कैसा जीवन यापन करना चाहिए इसकी सीख भी हमें मिलती है। भगवान राम का जन्म प्रकाश में तथा कृष्ण का जन्म अंधकार में हुआ। भगवान कृष्ण जंगल से महल की ओर आए, राम महल से जंगल की ओर गए। राम का नाम सरल है, कृष्ण का नाम थोड़ा कठिन लेकिन ये दोनों ही चरित्र इस बात की शिक्षा देते है कि जीवन में चाहे संघर्ष से ऊंचाई पर पहुंचे या पहले से ऊंचाई पर हो, दोनों ही स्थितियों में कभी भी गुरुर या घमंड नहीं करना चाहिए।
कृष्ण जन्म प्रसंग पर झूमे श्रद्धालु
कथा प्रसंग में कृष्ण जन्म का उल्लेख आने पर जीवंत झांकियों का सुंदर प्रस्तुतीकरण दिया गया। कथा स्थल की विशेष सजावट की गई थी। महिलाओं ने गीत गाए, पुरूष सदस्यों ने जयकारे लगाए नंद के घर आनंद भयो..जय कन्हैयालाल की। भक्तिभाव के बीच पूरा वातावरण कृष्णमय हो गया।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous गांजा तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार
Next शहर कांग्रेस की मासिक बैठक सत्याग्रह की बनाई रूपरेखा

Related Stories

एनएमडीसी स्थानीय अधिकारों की हुंकार: भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने निकाली बाइक रैली, 10 अक्टूबर तक कार्रवाई का अल्टीमेटम
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

एनएमडीसी स्थानीय अधिकारों की हुंकार: भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने निकाली बाइक रैली, 10 अक्टूबर तक कार्रवाई का अल्टीमेटम

September 11, 2026
यातायात पुलिस दंतेवाड़ा ने शराबी वाहन चालकों पर कार्रवाई की
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

यातायात पुलिस दंतेवाड़ा ने शराबी वाहन चालकों पर कार्रवाई की

September 11, 2026
एससी-एसटी उद्यमियों के लिए उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • Uncategorized

एससी-एसटी उद्यमियों के लिए उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

September 11, 2026

Recent Posts

  • एनएमडीसी स्थानीय अधिकारों की हुंकार: भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने निकाली बाइक रैली, 10 अक्टूबर तक कार्रवाई का अल्टीमेटम
  • यातायात पुलिस दंतेवाड़ा ने शराबी वाहन चालकों पर कार्रवाई की
  • एससी-एसटी उद्यमियों के लिए उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • पंडरिया में विधायक भावना बोहरा संग दिखी तीज की उमंग और मातृशक्ति का संगम, 8000 से अधिक महिलाओं ने मनाया तीज मिलन का उत्सव*
  • AI बनेगा व्यापारियों का नया बिजनेस टूल: कारोबार बढ़ाने और समय-लागत बचाने के लिए युवा कैट आयोजित करेगा प्रशिक्षण कार्यशाला”*

You may have missed

पंडरिया में विधायक भावना बोहरा संग दिखी तीज की उमंग और मातृशक्ति का संगम, 8000 से अधिक महिलाओं ने मनाया तीज मिलन का उत्सव*
  • Latest
  • Newsbeat

पंडरिया में विधायक भावना बोहरा संग दिखी तीज की उमंग और मातृशक्ति का संगम, 8000 से अधिक महिलाओं ने मनाया तीज मिलन का उत्सव*

September 10, 2026

Recent Posts

  • एनएमडीसी स्थानीय अधिकारों की हुंकार: भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने निकाली बाइक रैली, 10 अक्टूबर तक कार्रवाई का अल्टीमेटम
  • यातायात पुलिस दंतेवाड़ा ने शराबी वाहन चालकों पर कार्रवाई की
  • एससी-एसटी उद्यमियों के लिए उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • पंडरिया में विधायक भावना बोहरा संग दिखी तीज की उमंग और मातृशक्ति का संगम, 8000 से अधिक महिलाओं ने मनाया तीज मिलन का उत्सव*
  • AI बनेगा व्यापारियों का नया बिजनेस टूल: कारोबार बढ़ाने और समय-लागत बचाने के लिए युवा कैट आयोजित करेगा प्रशिक्षण कार्यशाला”*
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.