रायपुर।अ त्यंत हर्ष का विषय है की बिसा नरसिंगपूरा राजस्थान सें छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर मे निवासरत मेवाड़ी दिगम्बर जैन सदस्यों द्वारा मेवाड़ी दिगम्बर जैन सदस्यों का स्नेह सम्मलेन एवं वरिष्ठ सम्मान समारोह का आयोजन प्रथम बार किया जा रहा है मेवाड़ी समाज के अध्यक्ष यशवंत जैन ने बताया की मेवाड़ी समाज का यह सम्मलेन राजधानी रायपुर मे प्रथम बार किया जा रहा है जिसका उद्देश्य समाज के सभी सदस्य जो की कई वर्षो सें राजधानी रायपुर मे निवास कर रहे है उनको एक ही छत के निचे इकठ्ठा कर सभी को एकता के सूत्र मे बांधना है जिससे समाज के सभी सदस्यों का आपस मे स्नेह एवं सौहाद्र हमेशा बना रहे ऐसा प्रयास पहली बार किया जा रहा है यह कार्यक्रम 30 जुलाई रविवार को वृन्दावन हाल सिविल लाइन मे शाम 5 बजे आयोजित किया जायेगा जिसमे सर्वप्रथम मंगलाचरण सें कार्यक्रम की शुरुवात की जाएगी तत्पश्चात विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है कार्यक्रम के अन्त मे समाज के वरिष्ठ सदस्यों का सम्मान का कार्यक्रम भी रखा गया है इस कार्यक्रम मे मेवाड़ी समाज के सदस्य सपरिवार आमंत्रित किया गया है कार्यक्रम मे शामिल सभी के लिए संध्या स्वरुचि भोजन की भी व्यवस्था रखी गयी है ।








