Skip to content
September 7, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय रायपुर में मंडल रेल प्रबंधक  संजीव कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय रायपुर में मंडल रेल प्रबंधक  संजीव कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया

Purushottam Manhare August 15, 2023

*77वें स्वतंत्रता दिवस पर मंडल रेल प्रबंधक श्री संजीव कुमार ने संबोधित किया*

*स्वतंत्रता दिवस पर मंडल रेल प्रबंधक एवं अध्यक्षा सेक्रो श्रीमती मेघा एस. कुमार ने अनेकता में एकता का प्रतीक रंग-बिरंगे तिरंगें गुब्बारे आकाश में छोड़े ।*

*मेरी माटी मेरा देश के तहत शपथ ली गई*

रायपुर – 15 अगस्त 2023

पूरे राष्ट्र के साथ 77 वां स्वतंत्रता दिवस, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, रायपुर मंडल के विभिन्न स्थानों पर स्थित कार्यालयों में पारंपरिक रूप से एवं हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया । मंडल का मुख्य कार्यक्रम रायपुर रेल मंडल कार्यालय के प्रांगण में आयोजित गया । इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मंडल रेल प्रबंधक श्री संजीव कुमार, विशिष्ट अतिथि अध्यक्षा सेक्रो श्रीमती मेघा एस. कुमार की गरिमामयी उपस्थिति मे मनाया गया । इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री संजीव कुमार ने मंडल सुरक्षा आयुक्त, श्री संजय कुमार गुप्ता की अगुवाई में परेड़ की सलामी ली । मंडल कार्मिक अधिकारी(प्रभारी) श्री राहुल गर्ग द्वारा स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम तैयार किया गया । अतिथियों के स्वागत से कार्यक्रम प्रारंभ किया गया तथा मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक श्री संजीव कुमार द्वारा 9.00 बजे राष्ट्रीय ध्वज, राष्ट्रगान की सुमधुर धुन के साथ फहराया गया। इस अवसर पर रेलवे सुरक्षा बल, सिविल डिफेंस के सदस्यों द्वारा मार्चपास्ट प्रस्तुत किया गया तथा मंडल रेल प्रबंधक द्वारा रेल परिवार को संबोधित किया गया । स्वतंत्रता सेनानियो को स्मरण करते हुए सभी कर्मचारियों, यात्रियों, संगठनों, सेक्रो को मंडल रेल प्रबंधक ने बधाई दी उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि यह ऐतिहासिक एवं गौरवशाली दिन है। रायपुर रेल मंडल ने यात्री सुविधाओ, रेलवे ट्रैक मेंटेनेंस, खेलों में उत्कृष्ठ प्रदर्शन, सुरक्षा-संरक्षा, उत्कृष्ट माल लदान, में अच्छा प्रदर्शन किया है अंतागढ़ से ताड़ोकी तक 17 किलोमीटर नई रेल लाइन तैयार कर ली गई हैं । इसी के साथ अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रायपुर मंडल के रायपुर ,दुर्ग,भिलाई पावर हाउस एवं तिल्दा- नेवरा स्टेशनों के कायाकल्प कर यात्री सुविधाओं की बढ़ोतरी होगी।
स्टाफ वेलफेयर के तहत हैल्थ मैनेजमेंट इन्फॉर्मेशन सिस्टम (एच.एम.आई.एस) मॉड्यूल, स्टाफ क्वार्टर, चिल्ड्रन पार्क, ओपन जिम,मेडिकल सुविधाओं में बढ़ोतरी की सुविधाएं दी हैं। इन सभी कार्यो में योगदान के लिये सभी रेल कर्मचारियों एवं अधिकारियों की प्रसंशा की । मंडल रेल प्रबंधक श्री संजीव कुमार, अध्यक्षा सेक्रो श्रीमती मेघा एस कुमार ने राष्ट्रीय एकता को दर्शाते तिरंगे गुब्बारों और शांति के प्रतीक शवेत कबूतरों को नीले आकाश में छोड़ कर सभी को उत्साहित किया । स्काउट गाइड के सदस्यों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया ।
मेरी माटी मेरा देश के तहत शपथ भी ली गई।
आज इस कार्यक्रम के दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रास्ट्रक्चर) श्री आशीष मिश्रा, अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) श्री आर के साहू, सहायक एवं अन्य विभागीय अधिकारी सहित सेक्रो की पदाधिकारिया, यूनियन के प्रतिनिधिगण, मीडिया के सदस्य, रेल कर्मी उपस्थित रहे ।
——————————–

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: Cg news news

Post navigation

Previous चेम्बर आपके द्वार‘‘ कार्यक्रम के अंतर्गत युवा चेंबर टीम होलसेल कॉरिडोर के विषय पर व्यापारिक संघों से लगातार मुलाकात कर रही है
Next मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता दिवस पर छत्तीसगढ़वासियों को दी अनेक महत्वपूर्ण सौगात

Related Stories

प्रतिस्पर्धा नहीं, सहयोग से बढ़ेगा व्यापाररू युवा कैट बिजनेस मीट में बनी नई दिशा*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

प्रतिस्पर्धा नहीं, सहयोग से बढ़ेगा व्यापाररू युवा कैट बिजनेस मीट में बनी नई दिशा*

September 6, 2026
जातिगत जनगणना के मौजूदा प्रारूप दोषपूर्ण है :नाना भाऊ पटोले
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

जातिगत जनगणना के मौजूदा प्रारूप दोषपूर्ण है :नाना भाऊ पटोले

September 6, 2026
श्री श्री पशुपतिनाथ मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

श्री श्री पशुपतिनाथ मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

September 6, 2026

Recent Posts

  • Testeză strategiile tale în modul Sweet Bonanza demo ron
  • प्रतिस्पर्धा नहीं, सहयोग से बढ़ेगा व्यापाररू युवा कैट बिजनेस मीट में बनी नई दिशा*
  • जातिगत जनगणना के मौजूदा प्रारूप दोषपूर्ण है :नाना भाऊ पटोले
  • श्री श्री पशुपतिनाथ मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
  • शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ संपन्न

You may have missed

Testeză strategiile tale în modul Sweet Bonanza demo ron
  • Uncategorized

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.