Skip to content
October 2, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • स्वतंत्रता दिवस: संसदीय सचिव श्रीमती रश्मि सिंह ने बिलासपुर में फहराया तिरंगा*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

स्वतंत्रता दिवस: संसदीय सचिव श्रीमती रश्मि सिंह ने बिलासपुर में फहराया तिरंगा*

Purushottam Manhare August 15, 2023

रायपुर, 15 अगस्त 2023/ देश का 77वां स्वतंत्रता दिवस बिलासपुर जिले में गरिमामय माहौल में उत्साहपूर्वक मनाया गया। पुलिस ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में संसदीय सचिव श्रीमती रश्मि आशीष सिंह ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। मुख्य अतिथि ने शांति के प्रतीक सफेद कबूतर उड़ाए और हर्षाेल्लास और उमंग के प्रतीक तिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़े। पूरे परिधान में सजे हुए 11 प्लाटूनों ने भव्य एवं आकर्षक परेड का प्रदर्शन किया।

श्रीमती सिंह ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री नंदू राम भांगे को उनके घर जाकर शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नक्सल हिंसा में शहीद हुए जवानों के परिजनों को भी शॉल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। जिले के उत्कृष्ट गोठानों को भी पुरस्कृत किया गया। कोटा विकासखण्ड के शिवतराई गोठान, मस्तूरी ब्लॉक के जुहली, तखतपुर ब्लॉक के बेलपान एवं बिल्हा ब्लॉक के पौंसरी के उत्कृष्ट गोठानों को पुरस्कृत किया गया। इन उत्कृष्ट गोठानों को संचालित करने वाले स्व सहायता समूहों को प्रशस्ति पत्र एवं 25 हजार रूपये का नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने शासकीय कार्यों एवं दायित्वों के उत्कृष्ट निर्वहन के लिए विभिन्न विभागों में कार्यरत 38 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

समारोह में स्कूली बच्चों के द्वारा दी गई रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में महापौर श्री रामशरण यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरुण सिंह चौहान, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष श्री अटल श्रीवास्तव, नगर निगम सभापति श्री शेख नजरूद्दीन, अरपा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री अभयनारायण राय, जिला सहकारी बैक के अध्यक्ष श्री प्रमोद नायक, संभाग आयुक्त केडी कुंजाम, आईजी श्री आनंद छाबड़ा, कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह सहित जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: news

Post navigation

Previous स्वतंत्रता दिवस: महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया ने बालोद में किया ध्वजारोहण*
Next मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए किया पुरस्कृत

Related Stories

स्वच्छ भारत दिवस पर रायपुर रेल मंडल में स्वच्छता शपथ एवं “एक पेड़ मां के नाम” पौधरोपण*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

स्वच्छ भारत दिवस पर रायपुर रेल मंडल में स्वच्छता शपथ एवं “एक पेड़ मां के नाम” पौधरोपण*

October 2, 2026
पीएम मोदी ने पायलट स्मित मच्छार से की बात, हिम्मत की तारीफ की
  • Latest
  • राष्ट्रीय

पीएम मोदी ने पायलट स्मित मच्छार से की बात, हिम्मत की तारीफ की

October 2, 2026
दो माह बाद स्वस्थ होकर लौटे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव से चेम्बर पदाधिकारियों ने की सौजन्य भेंट
  • Latest
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़

दो माह बाद स्वस्थ होकर लौटे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव से चेम्बर पदाधिकारियों ने की सौजन्य भेंट

October 2, 2026

Recent Posts

  • स्वच्छ भारत दिवस पर रायपुर रेल मंडल में स्वच्छता शपथ एवं “एक पेड़ मां के नाम” पौधरोपण*
  • पीएम मोदी ने पायलट स्मित मच्छार से की बात, हिम्मत की तारीफ की
  • दो माह बाद स्वस्थ होकर लौटे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव से चेम्बर पदाधिकारियों ने की सौजन्य भेंट
  • दंतेवाड़ा के किरंदुल में ‘दक्ष: एडवांस्ड डिजिटल स्किलिंग प्रोजेक्ट फॉर यूथ’ का भव्य शुभारंभ, युवाओं को मिलेगा मुफ्त कंप्यूटर प्रशिक्षण*
  • सड़क दुर्घटना के बाद स्वस्थ होकर रायपुर लौटे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव से CAIT छत्तीसगढ़ की टीम ने की सौजन्य भेंट*

You may have missed

दंतेवाड़ा के किरंदुल में ‘दक्ष: एडवांस्ड डिजिटल स्किलिंग प्रोजेक्ट फॉर यूथ’ का भव्य शुभारंभ, युवाओं को मिलेगा मुफ्त कंप्यूटर प्रशिक्षण*

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.