Skip to content
October 2, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए किया पुरस्कृत
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए किया पुरस्कृत

Purushottam Manhare August 15, 2023

*स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह 2023*

*छत्तीसगढ़ के 07 अधिकारियों को पुलिस वीरता पदक, 11 अधिकारियों को भारतीय पुलिस पदक, 02 अधिकारियों को गृह रक्षक एवं नागरिक सुरक्षा सराहनीय सेवा पदक और एक को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक*

रायपुर, 15 अगस्त 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी रायपुर के पुलिस परेड मैदान में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में पुलिस विभाग के अधिकारियों को पुलिस वीरता पदक, सराहनीय सेवा के लिए भारतीय पुलिस पदक, गृह रक्षक एवं नागरिक सुरक्षा सराहनीय सेवा पदक, गुरू घासीदास पुरस्कार, राज्यपाल पुरस्कार, रानी सुबरन कुंवर पुरस्कार, मुख्यमंत्री पुरस्कार वीर नारायण सिंह पुरस्कार और पुलिस महानिदेशक पुरस्कार के लिए चयनित अधिकारियों को पुरस्कार प्रदान किया।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने छत्तीसगढ़ के जिन अधिकारियों को पुलिस वीरता पदक प्रदान किया उनमें रक्षित निरीक्षक श्री वैभव मिश्रा, पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव, निरीक्षक श्री अश्वनी सिन्हा, निरीक्षक श्री यशवंत श्याम, सहायक उपनिरीक्षक श्री उसारू राम कोर्राम, निरीक्षक श्री उत्तम कुमार और सहायक प्लाटून कमाण्डर शहीद श्री कृष्णपाल सिंह कुशवाहा का नाम शामिल है।

समारोह में पुलिस महानिरीक्षक गुप्त वार्ता श्री अजय कुमार यादव, पुलिस महानिरीक्षक श्री बद्री नारायण मीणा, पुलिस अधीक्षक श्री झाडु राम ठाकुर, पुलिस अधीक्षक श्री पंकज चंद्रा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनंत कुमार साहू, निरीक्षक श्री कमलेश्वर सिंह, कंपनी कमाण्डर श्री अर्जुन सिंह ठाकुर, प्लाटून कमाण्डर श्री हरिहर प्रसाद गर्ग, प्लाटून कमाण्डर श्री संजय कुमार दुबे, प्रधान आरक्षक श्री बलबीर सिंह, पुलिस महानिरीक्षक श्री सुन्दर लाल पट्टीलिंगम को भारतीय पुलिस पदक से नवाजा गया।

इसी प्रकार गृह रक्षक एवं नागरिक सुरक्षा सराहनीय सेवा पदक नायक नगरसेना श्री शशिभूषण सोनी और श्री कन्हैयालाल साहू को प्रदान किया गया। गुरू घासीदास पुरस्कार प्रधान आरक्षक श्री सुरेश बंजारे, राज्यपाल पुरस्कार प्रधान आरक्षक श्रीमती अंजू सिंह, मुख्यमंत्री पुरस्कार प्रधान आरक्षक श्री संदीप देशमुख, रानी सुबरन कुंवर पुरस्कार उप निरीक्षक श्रीमती सरिता तिवारी, वीर नारायण सिंह पुरस्कार निरीक्षक श्री सुरेन्द्र कुमार चतुर्वेदी और पुलिस महानिदेशक पुरस्कार उप निरीक्षक श्रीमती नीता राजपूत को दिया गया।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: news

Post navigation

Previous स्वतंत्रता दिवस: संसदीय सचिव श्रीमती रश्मि सिंह ने बिलासपुर में फहराया तिरंगा*
Next राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चेम्बर भवन में ध्वजारोहण किया गया

Related Stories

बस्तर बाढ़ से तबाह, सरकारी मदद केवल खानापूर्ति – दीपक बैज*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

बस्तर बाढ़ से तबाह, सरकारी मदद केवल खानापूर्ति – दीपक बैज*

October 2, 2026
स्वच्छ भारत दिवस पर रायपुर रेल मंडल में स्वच्छता शपथ एवं “एक पेड़ मां के नाम” पौधरोपण*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

स्वच्छ भारत दिवस पर रायपुर रेल मंडल में स्वच्छता शपथ एवं “एक पेड़ मां के नाम” पौधरोपण*

October 2, 2026
पीएम मोदी ने पायलट स्मित मच्छार से की बात, हिम्मत की तारीफ की
  • Latest
  • राष्ट्रीय

पीएम मोदी ने पायलट स्मित मच्छार से की बात, हिम्मत की तारीफ की

October 2, 2026

Recent Posts

  • बस्तर बाढ़ से तबाह, सरकारी मदद केवल खानापूर्ति – दीपक बैज*
  • स्वच्छ भारत दिवस पर रायपुर रेल मंडल में स्वच्छता शपथ एवं “एक पेड़ मां के नाम” पौधरोपण*
  • पीएम मोदी ने पायलट स्मित मच्छार से की बात, हिम्मत की तारीफ की
  • दो माह बाद स्वस्थ होकर लौटे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव से चेम्बर पदाधिकारियों ने की सौजन्य भेंट
  • दंतेवाड़ा के किरंदुल में ‘दक्ष: एडवांस्ड डिजिटल स्किलिंग प्रोजेक्ट फॉर यूथ’ का भव्य शुभारंभ, युवाओं को मिलेगा मुफ्त कंप्यूटर प्रशिक्षण*

You may have missed

दो माह बाद स्वस्थ होकर लौटे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव से चेम्बर पदाधिकारियों ने की सौजन्य भेंट
  • Latest
  • Uncategorized

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.