किरंदुल।
एन एम डीसी साल दर साल नये कीर्ति मान रचते हुए ज्ञान वर्धक एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करते रहा है इसी कड़ी में किरंदुल-सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 के तहत एनएमडीसी किरंदुल परियोजना में अग्रदूत के रूप में सीवीसी के क्षमता निर्माण अभियान के हिस्से के रूप में बी विश्वनाथ, आईआरएसएस, मुख्य सतर्कता अधिकारी एनएमडीसी ने 15 सितम्बर को “निवारक सतर्कता” के संबंध में एक सत्र लिया और अधिकारियों के ज्ञान संवर्धन के लिए कुछ केस स्टडी अभ्यास कराए।प्रतिभागियों के लिए पीआईडीपीआई से संबंधित वीडियो और सीएमडी का संदेश भी चलाया गया।इस दौरान एनएमडीसी किरन्दुल मुख्य महाप्रबंधक पद्मनाभ नाईक,उपमहाप्रबंधक बी के माधव एवम अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
