Skip to content
September 21, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • कांग्रेस सरकार ने ग़रीबों, शोषितों, वंचितों ,आदिवासियों के लिए पूरी ईमानदारी से काम किया: सुप्रिया श्रीनेत
  • Latest
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

कांग्रेस सरकार ने ग़रीबों, शोषितों, वंचितों ,आदिवासियों के लिए पूरी ईमानदारी से काम किया: सुप्रिया श्रीनेत

Purushottam Manhare October 25, 2023

रायपुर।

राजीव भवन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं सोशल मीडिया चेयरमैन सुप्रिया श्रीनेत ने पत्रकारों से चर्चा करते हुये कहा कि आज जब छत्तीसगढ़ का चुनाव मुहाने पर है तो कांग्रेस सरकार अपने काम के दम पर, अपने रिपोर्ट कार्ड पर जनता से वोट माँग रही है और हमारी प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर से जुमलों की बारिश कर रही है। और फेंकने में मोदी जी और उनके परम चेले अमित शाह जी का तो कोई जवाब ही नहीं है। पर इस चुनाव की सारी लड़ाई अंततोगत्वा – रेवड़ी और रबड़ी पर आ कर टिक गई है। हमने ग़रीबों शोषितों वंचितों आदिवासियों के लिए पूरी ईमानदारी से काम किया तो उसको मोदी जी रेवड़ी बताते हैं। उन्होंने अडानी के लिए दिन रात मेहनत की लेकिन उस रबड़ी पर चर्चा नहीं करते।
दो मिनट में आपको पहले कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार की बड़ी उपलब्धियाँ गिना देते हैं :
 40 लाख लोग ग़रीबी की सीमा रेखा से ऊपर आये
 44 लाख परिवारों का बिजली बिल हाफ़ होने से 4000 करोड़ का फ़ायदा मिला
 6.5 लाख किसानों को 10,200 करोड़ की निःशुल्क बिजली दी
 85,000 नौकरियां दी गई
 5 लाख रोज़गार बनाये गए
 2018 के पहले मात्र 12 लाख किसान धान बेचने के लिए रजिस्टर होते थे अब क़रीब 25 लाख किसान रजिस्टर्ड हैं
 तमाम कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से 1.75 लाख करोड़ लोगों के खाते में सीधे डाले
 700 से ऊपर स्वामी आत्मानंद विद्यालय बनवाए
 मेडिकल कॉलेज 7 से बढ़कर 11 हुए, 3 निजी कॉलेज, 4 और खुलेंगे
 एमबीबीएस की सीटें दोगुनी हो गई
 कौशल्या माता मंदिर का जीर्णोद्धार किया
 राम वन गमन पथ बनवाया

और इस दौरान केंद्र सरकार ने सिर्फ़ और सिर्फ़ रोड़ा लगाने का काम किया। यहाँ तक कि हमारी सरकार की ज़्यादा दाम पर धान ख़रीदने की पहल को भी रोकने में कोई कसर नहीं छोड़ी गई। लेकिन हम भी कम नहीं है, तू डाल डाल तो मैं पात पात। मोदी सरकार ने ऑर्डर निकाल कर कहा कि अगर कोई सरकार एमएसपी से ज़्यादा पर धान ख़रीदेगी तो केंद्र सरकार के पूल में वो नहीं ख़रीदा जायेगा, इसीलिए हमने राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से सीधे किसानों के खाते में अतिरिक्त पैसा डाला।
लेकिन इस सरकार की कुत्सित हरकतों का अंदाज़ा आप इससे लगाइए कि केंद्र सरकार ने 86 मीट्रिक टन चावल ख़रीदने का वादा किया जिसको बाद में 61 मीट्रिक टन कर दिया गया-और यही वो लोग हैं जिन्होंने कर्नाटका की हमारी सरकार को 35 मीट्रिक टन चावल देने से मना कर दिया!
रेवड़ी रेवड़ी चीखने वाले अडानी के लिये लगातार रबड़ी परोसी है। बस्तर में एनएमडीसी के नगरनार स्टील प्लांट को अडानी जी को सौंपने की पूरी तैयारी के बावजूद अब कहा जा रहा है ऐसा नहीं होगा। तो फिर वित्त मंत्रालय की विनिवेश वेबसाइट पर अभी तक इसका नाम क्यों है। याद रखियेगा यह वही चुनावी जुमला है जिनकी बौछार करके प्रधानमंत्री जी ख़ुद उनके बारे में अगले पल ही भूल जाते हैं!

लेकिन अगर ग़रीबों शोषितों आदिवासियों किसानों के लिए काम करना और उनकी भलाई करना रेवड़ी बाँटना है तो रेवड़ियाँ और बँटनी चाहिये – इसीलिए हमारा वचन है किः
 कांग्रेस सरकार हर किसान का एक बार फिर से कर्ज़ा माफ़ करेगी
 प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की ख़रीद की जाएगी
 17.5 लाख आवासहीनों के लिए मकान बनायेंगे
 5 सालों में 15 लाख लोगों को रोज़गार के लिए रोज़गार मिशन लक्ष्य को प्राप्त किया जाएगा
 जातिगत जनगणना कर लोगों को उनका हक़ दिया जाएगा
 आबादी के अनुपात में बनाए गए आरक्षण संशोधन विधेयक के 76 प्रतिशत आरक्षण को लागू किया जाएगा
 स्वामी आत्मानंद अंग्रेज़ी माध्यम स्कूलों की संख्या बढ़ाई जाएगी
 बिजली बिल हाफ योजना को आगे बढ़ाया जाएगा

रेवड़ी कह कर सरकार के दायित्वों और लोकहित की योजनाओं का अपमान करने वाले राजनैतिक छींटाकशी नहीं कर रहे बल्कि उन लोगों का तिरस्कार कर रहे हैं जिनके लिए हमारी सरकार ने ये काम किए हैं – और वो वोट देते समय इसका सूत समेत जवाब देंगे।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg Congress news

Post navigation

Previous कैट पदाधिकारियों का त्योहारी सीजन एवं चुनाव के मद्देनजर व्यापार में आ रही कठनाईयों के सम्बन्ध में चर्चा हुई – अमर पारवानी*
Next चैन स्नेचिंग सहित वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले 1 अंतर्राज्यीय आरोपी सहित  3 गिरफ्तार*

Related Stories

युवाओं के आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास की दिशा में एक मील का पत्थर- मंत्री  टंक राम वर्मा*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

युवाओं के आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास की दिशा में एक मील का पत्थर- मंत्री  टंक राम वर्मा*

September 21, 2026
छत्तीसगढ़ में रेड क्रॉस की सेवाओं को मिलेगा राष्ट्रीय स्तर का सहयोग*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में रेड क्रॉस की सेवाओं को मिलेगा राष्ट्रीय स्तर का सहयोग*

September 21, 2026
चंदा देवी तिवारी हॉस्पिटल में निशुल्क हृदय रोग जांच शिविर संपन्न
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

चंदा देवी तिवारी हॉस्पिटल में निशुल्क हृदय रोग जांच शिविर संपन्न

September 21, 2026

Recent Posts

  • युवाओं के आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास की दिशा में एक मील का पत्थर- मंत्री  टंक राम वर्मा*
  • छत्तीसगढ़ में रेड क्रॉस की सेवाओं को मिलेगा राष्ट्रीय स्तर का सहयोग*
  • चंदा देवी तिवारी हॉस्पिटल में निशुल्क हृदय रोग जांच शिविर संपन्न
  • स्वास्थ्य भी, व्यापार भी” के अंतर्गत युवा कैट 24 सितंबर को आयोजित करेगा मेगा हेल्थ कैम्प
  • अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के 31 वें सत्र के लिए पदाधिकारी निर्वाचित

You may have missed

स्वास्थ्य भी, व्यापार भी” के अंतर्गत युवा कैट 24 सितंबर को आयोजित करेगा मेगा हेल्थ कैम्प

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.