Skip to content
September 20, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • चैन स्नेचिंग सहित वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले 1 अंतर्राज्यीय आरोपी सहित  3 गिरफ्तार*
  • Latest
  • अपराध
  • छत्तीसगढ़

चैन स्नेचिंग सहित वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले 1 अंतर्राज्यीय आरोपी सहित  3 गिरफ्तार*

Purushottam Manhare October 25, 2023

रायपुर।

*चैन स्नेचिंग सहित वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले 01 अंतर्राज्यीय आरोपी सहित  03को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।कुशालपुर पुरानी बस्ती स्थित यादवपारा इन्द्राचौक पास रहती है। दिनांक 13.10.2023 को प्रार्थिया अपने एक्टिवा वाहन में अपनी पुत्री के साथ घर से जय स्तंभ चौंक जा रही थी कि शाम लगभग 05ः10 बजे कुशालपुर दंतेश्वरी मंदिर के पास एक्टिवा वाहन का पेट्रोल खत्म होने से प्रार्थिया एवं उसकी पुत्री दोनों पैदल जा रहे थे कि विपरीत दिशा पंकज गार्डन की ओर से आ रहे सफेद एक्टिवा वाहन में सवार दो अज्ञात व्यक्ति जो स्कार्फ से मुंह बांधे हुए थे जिसमें से पीछे बैठा एक व्यक्ति प्रार्थिया के गले में पहने सोने के चैन को लूटा तथा दोनो व्यक्ति फरार हो गये, कि प्रार्थिया की रिपोर्ट पर दोनों अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध थाना पुरानी बस्ती में अपराध क्रमांक 422/23 धारा 392, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

चैन स्नेचिंग की घटना को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा गंभीरता पूर्वक लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री जयप्रकाश बढ़ई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री पीताम्बर सिंह पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी बस्ती श्री राजेश चौधरी, उप पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री दिनेश सिन्हा, प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी पुरानी बस्ती रायपुर को अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना पुरानी बस्ती पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना व आरोपियों के हुलियों व वाहन के संबंध में प्रार्थिया सहित आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ कर अज्ञात आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर घटना स्थल व उसके आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही प्रकरण में मुखबीर भी लगाया गया। टीम के सदस्यों द्वारा अज्ञात आरोपियों द्वारा घटना में प्रयुक्त वाहन के संबंध में भी पतासाजी कर अज्ञात आरोपियों को चिन्हांकित करने के प्रयास किये जा रहे थे। इसी दौरान टीम के सदस्यों को घटना में संलिप्त सुंदर नगर डी.डी.नगर निवासी अंकित सोनी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई, जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा अंकित सोनी की पतासाजी कर पकड़कर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर उसके द्वारा किसी भी प्रकार से अपराध में अपनी संलिप्तता नहीं होना बताकर लगातार टीम के सदस्यों को गुमराह किया जा रहा था, कि प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर वह अपने झूठ के सामने टिक न सका और अंततः उसके द्वारा अपने साथी प्रदीप मलिक उर्फ राहुल के साथ मिलकर लूट की उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी प्रदीप मलिक उर्फ राहुल की पतासाजी कर उसे भी पकड़ा गया।

आरोपी अंकित सोनी उर्फ मिक्की एवं प्रदीप मलिक उर्फ राहुल को गिरफ्तार कर कब्जे से लूट की 01 नग सोने की चैन तथा घटना में प्रयुक्त होण्डा एक्टिवा क्रमांक सी जी/04/डी पी/9313 जुमला कीमती लगभग 90,000/- रूपये जप्त कर कार्यवाही किया गया।

पूछताछ में आरोपी प्रदीप मलिक उर्फ राहुल ने बताया कि घटना में प्रयुक्त होण्डा एक्टिवा क्रमांक सी जी/04/डी पी/9313 को वह अपने दूसरे साथी सैय्यद आसिफ अली उर्फ आशु के साथ मिलकर दिनांक 13.10.2023 को ही थाना न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत पचपेढ़ी नाका के पास स्थित कलर्स माल के बाहर से चोरी किया था तथा चोरी की इसी वाहन में प्रदीप मलिक उर्फ राहुल तथा अंकित सोनी उर्फ मिक्की ने चैन स्नेचिंग की उक्त घटना को अंजाम दिया था। चोरी की उक्त वाहन में आरोपी प्रदीप मलिक उर्फ राहुल एवं सैय्यद आसिफ अली उर्फ आशु के विरूद्ध थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 360/23 धारा 379 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध है।

वाहन चोरी में संलिप्त आरोपी सैय्यद आसिफ अली उर्फ आशु को भी गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी प्रदीप मलिक उर्फ राहुल अपराधिक प्रवृत्ति का है जो पूर्व में भी मोबाईल लूट व चोरी के आधा दर्जन प्रकरणों में थाना गंज, सरस्वती नगर, आजाद चौक, कोतवाली एवं न्यू राजेन्द्र नगर से जेल निरूद्ध रह चुका है।

*गिरफ्तार आरोपी (थाना पुरानी बस्ती में दर्ज लूट के प्रकरण में)*

*01. अंकित सोनी उर्फ मिक्की पिता संजय सोनी उम्र 23 साल निवासी सुंदर नगर चौक अमेजिंग मेंस प्वाइंट सुंदर नगर थाना डी डी नगर रायपुर।*

*02. प्रदीप मलिक उर्फ राहुल पिता वीरेंद्र मलिक उम्र 26 साल निवासी ग्राम दाबोदा थाना बहादुरगढ़ जिला झज्जर हरियाणा। हाल पता – ग्राम भिंबोरी थाना कंडरका जिला बेमेतरा।*

*गिरफ्तार आरोपी (थाना न्यू राजेन्द्र नगर में दर्ज वाहन चोरी के प्रकरण में)*

*01. प्रदीप मलिक उर्फ राहुल पिता वीरेंद्र मलिक उम्र 26 साल निवासी ग्राम दाबोदा थाना बहादुरगढ़ जिला झज्जर हरियाणा। हाल पता – ग्राम भिंबोरी थाना कंडरका जिला बेमेतरा।*

*02. सैय्यद आसिफ अली उर्फ आशु पिता सैय्यद सिराज अली उम्र 30 साल निवासी नयापारा मस्जिद के पास थाना गोलबाजार रायपुर।*

*कार्यवाही में निरीक्षक सुधांशु बघेल थाना प्रभारी पुरानी बस्ती, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से उनि. सिकंदर कुर्रे, सउनि. किशोर सेठ, प्र.आर. गुरूदयाल सिंह, उपेन्द्र कुमार यादव, म.प्र.आर. बसंती मौर्य, आर. भूपेन्द्र मिश्रा, सुरेश देशमुख, आलम बेग, महिपाल सिंह एवं मुनीर रजा तथा थाना पुरानी बस्ती से उनि. शिशुपाल चंद्रवंशी, आर. भुनेश्वर ठाकुर, पवन कन्नौजे तथा चन्द्रेश चन्द्राकर की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।*

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous कांग्रेस सरकार ने ग़रीबों, शोषितों, वंचितों ,आदिवासियों के लिए पूरी ईमानदारी से काम किया: सुप्रिया श्रीनेत
Next कांग्रेस महिलाओं की हितैषी, भाजपा महिला विरोधी*

Related Stories

लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना*

September 20, 2026
फिट इंडिया अभियान में रायपुर प्रेस क्लब की पहल, साइकिल पर निकले पत्रकार
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

फिट इंडिया अभियान में रायपुर प्रेस क्लब की पहल, साइकिल पर निकले पत्रकार

September 20, 2026
डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर* ​
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर* ​

September 20, 2026

Recent Posts

  • लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना*
  • फिट इंडिया अभियान में रायपुर प्रेस क्लब की पहल, साइकिल पर निकले पत्रकार
  • डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर* ​
  • पुलिस वाहन चालकों का निशुल्क नेत्र एवं दंत परीक्षण शिविर मिश्रा हास्पिटल में
  • जन्मदिन की दी बधाई, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की; दिल्ली दौरे में स्वास्थ्य सेवाओं और रेड क्रॉस की योजनाओं पर भी हुई चर्चा

You may have missed

पुलिस वाहन चालकों का निशुल्क नेत्र एवं दंत परीक्षण शिविर मिश्रा हास्पिटल में
  • Latest
  • Newsbeat

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.