Skip to content
June 24, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • जिंदल स्टील को ग्रीनटेक सीएसआर इंडिया अवार्ड
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

जिंदल स्टील को ग्रीनटेक सीएसआर इंडिया अवार्ड

Purushottam Manhare November 29, 2023

दिव्यांग जनों के पुनर्वास और उनके उत्थान के लिए सराहा गया

रायपुर. देश की अग्रणी स्टील कंपनी जिन्दल स्टील एंड पावर (जेएसपी) को दिव्यांग जनों (पर्संस विद डिसऐबिलिटीज) के पुनर्वास और उनके उत्थान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित ग्रीनटेक सीएसआर इंडिया अवार्ड-2023 से सम्मानित किया गया है।

यह सम्मान सामुदायिक विकास के लिए जेएसपी की प्रतिबद्धता का परिचायक है। इस उपलब्धि पर टीम को बधाई देते हुए जेएसपी फाउंडेशन की चेयरपर्सन शालू जिन्दल ने कहा, “हम यह प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त कर गर्वान्वित महसूस कर रहे हैं। हम समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध हैं। ग्रीनटेक सीएसआर इंडिया अवार्ड-2023 सामाजिक उत्थान के लिए किये जा रहे हमारे उन प्रयासों पर मुहर है, जिसमें हम प्रत्येक व्यक्ति को बिना किसी भेदभाव के समान अवसर उपलब्ध करा रहे हैं। हम अपनी सेवाओं के विस्तार के लिए सदैव समर्पित हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकें।” श्रीमती जिन्दल ने इस सम्मान के लिए निर्णायक मंडल के प्रति धन्यवाद प्रकट किया।

जेएसपी अपनी सीएसआर शाखा, जेएसपी फाउंडेशन के माध्यम से 2009 से ओडिशा, छत्तीसगढ़ और झारखंड में जिन्दल आशा (जिसे पहले आशा-द होप के नाम से जाना जाता था) केंद्र संचालित कर रहा है। इन केंद्रों में तत्काल सहयोग, फिजियोथेरैपी, चिकित्सा, वाक् चिकित्सा, विशेष शिक्षा, संगीत और मनोरंजन चिकित्सा, परामर्श और मार्गदर्शन सेवाएं, कौशल विकास प्रशिक्षण आदि के माध्यम से दिव्यांग जनों के पुनर्वास का प्रयास किया जाता है ताकि वे स्वतंत्र जीवन जीने में सक्षम हो सकें। अभी तक 5500 से अधिक दिव्यांग जन और बच्चे इन केंद्रों से लाभान्वित हो चुके हैं। लगभग 250 बच्चों को प्रतिदिन देखभाल की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। फाउंडेशन प्रतिवर्ष 1000 बच्चों को स्वास्थ्य और पोषण की सुविधाएं प्रदान करता है।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous एनएमडीसी ने राष्ट्रीय पीआर महोत्सव 2023 में अपनी चमक बिखेरी
Next छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन-2023 :मतगणना प्रेक्षक करेंगे मतगणना प्रक्रिया का सूक्ष्मता से अवलोकन*

Related Stories

संरक्षा के सजग प्रहरियों को महाप्रबंधक,  तरुण प्रकाश ने किया सम्मानित”*
  • Latest
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़

संरक्षा के सजग प्रहरियों को महाप्रबंधक,  तरुण प्रकाश ने किया सम्मानित”*

June 23, 2026
अल-नीनो के मद्देनजर केंद्रीय कृषि मंत्री  चौहान ने ली छत्तीसगढ़ की खेती-किसानी की जानकारी*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

अल-नीनो के मद्देनजर केंद्रीय कृषि मंत्री  चौहान ने ली छत्तीसगढ़ की खेती-किसानी की जानकारी*

June 23, 2026
सरकार शराबबंदी लागू करे भले महतारी वंदन मत दे*
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

सरकार शराबबंदी लागू करे भले महतारी वंदन मत दे*

June 23, 2026

Recent Posts

  • CAIT का व्यापारी संवाद अभियान पहुंचा गुरु नानक चौक के व्यापारियों के बीच*
  • संरक्षा के सजग प्रहरियों को महाप्रबंधक,  तरुण प्रकाश ने किया सम्मानित”*
  • अल-नीनो के मद्देनजर केंद्रीय कृषि मंत्री  चौहान ने ली छत्तीसगढ़ की खेती-किसानी की जानकारी*
  • सरकार शराबबंदी लागू करे भले महतारी वंदन मत दे*
  • इंडोर स्टेडियम, बालोद में हुआ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

You may have missed

CAIT का व्यापारी संवाद अभियान पहुंचा गुरु नानक चौक के व्यापारियों के बीच*

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.