रायपुर । देश में जहाँ ओमिक्रोन ने दस्तक दे दी है वहीं प्रदेश में भी एक बार फिर कोरोना ने पैर पसारना शुरू कर दिया है जिससे शासन प्रशासन सख्ते में आ गया है, वही आम जनता को फिर एक बार लॉक डाउन का डर सताने लगा है । ऐसे में विजय सिंधी सेवा मंच के संस्थापक प्रशांत राज गावरी ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अपील की है की लॉक डाउन की स्थिति न बने इससे बचने के लिए अभी से हम सबको सावधानियां बर्तना शुरू कर देना चाहिए। लिहाज़ा लगभग दो सालों से कोरोना काल में हम सबको काफ़ी जाल माल का नुकसान हुआ है, यह स्थिति अब तीसरी बार उत्पन्न न हो इसके लिये हम सबको मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग व सेनेटाइज़र का पुनः प्रयोग अभी से शुरू करना होगा। उन्होंने कहा की हम सभी को किसी भी तरह के भीड़भाड़ वाली जगह पर जाने से बचना चाहिए व खुद के साथ साथ बच्चों को भी कोरोना वेक्सीन जल्द से जल्द लगवायें साथ ही साथ बच्चों और बुज़ुर्गो का विशेष ख्याल रखना चाहिए।
