रायपुर । शहर की जनकल्याणकारी एवं समाजसेवी संस्था, अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी द्वारा किये जा रहे जनहित एवं सामाजिक कार्यों से प्रभावित होकर आज 04 जनवरी 2022 को आसरा, एन.जी.ओ. मुम्बई, की अध्यक्ष, श्रीमती शाहिना आज़मी ने संस्थापक, मो. सज्जाद खान को शॉल, मोमेन्टो प्रदान कर सम्मानित किया।श्रीमती शाहिना आज़मी ने महिलाओं के उत्थान, सुरक्षा, शिक्षा एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुम्बई (महाराष्ट्र) में “आसरा” एन.जी.ओ. चलाती हैं एवं उन्होंने बताया कि मो. सज्जाद खान द्वारा निःस्वार्थ समाज सेवा, मानव जीवन को सुरक्षित करने, सुपोषण अभियान के तहत जरूरतमंदों को निरंतर दोनों वक़्त का भोजन मुहैय्या कराने तथा विशेषतः कोरोनाकाल में सक्रियता के साथ किये गए मानवसेवा जैसे उल्लेखनीय कार्यों को सोशल मीडिया, ट्वीटर, इंस्टाग्राम, फेसबुक में देख कर प्रभावित होते हुए मुम्बई से संस्था कार्यालय, रामनगर, रायपुर आकार सम्मान देने का निर्णय लिया।इस सम्मान के प्रति संस्थापक, मो. सज्जाद खान ने आसरा एन.जी.ओ. का आभार व्यक्त कर बताया कि बड़ी खुशी होती है जब जनहित कार्यों एवं सेवा समर्पण को जानकर मुम्बई से आकर हौसला अफजाई किये है, यही हमारी उपलब्धि है।इस अवसर पर संस्थापक, मो. सज्जाद खान के साथ पं. अनिल शुक्ल, ज़ुबैर खान, योगेश्वर सिन्हा, डॉ. अरशद आज़मी, अनमोल जैन एवं संस्था के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।








