Skip to content
September 7, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • आपसी सहमति से पति-पत्नी न्यायालय में तलाक के लिए आवेदन करें,आयोग के सुनवाई में दो प्रकरणों में प्रतिमाह 5 हज़ार भरण-पोषण राशि तय हुए
  • छत्तीसगढ़

आपसी सहमति से पति-पत्नी न्यायालय में तलाक के लिए आवेदन करें,आयोग के सुनवाई में दो प्रकरणों में प्रतिमाह 5 हज़ार भरण-पोषण राशि तय हुए

Purushottam Manhare January 4, 2022

रायपुर 04 जनवरी 2022/ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक एवं सदस्यगण सुश्री शशिकांता राठौर, डॉ अनिता रावटे, श्रीमती अर्चना उपाध्याय एवं श्रीमती नीता विश्वकर्मा की उपस्थिति में आज शास्त्री चौक स्थित, राज्य महिला आयोग कार्यालय में महिलाओं से संबंधित शिकायतों के निराकरण के लिए सुनवाई की गई।
आज के सुनवाई में प्रस्तुत एक अन्य प्रकरण में उभय पक्षों के मध्य पारिवारिक विवाद सुलझने के कोई आसार नहीं है। इनका एक नाबालिग पुत्र 11 वर्ष का है जिसका कथन है कि दो-तीन आंटी लोगों का अनावेदक (पिता) से संबंध है। आवेदिका भी अनावेदक से तलाक लेना चाहती है। उभय पक्ष न्यायालय के माध्यम से तलाक का आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। इस आधार पर प्रकरण नस्तीबद्ध किया गया।
एक अन्य प्रकरण में पति ने पत्नी को भरण पोषण राशि 5 हजार रुपये देना आयोग के समक्ष स्वीकार किया।जिस पर आवेदिका ने अपनी सहमति दी। आयोग के समक्ष पति ने कथन किया कि भरण पोषण राशि 5 हजार रुपये नगद आवेदिका के माता पिता के समक्ष उनके निवास में जाकर देगा।आज आयोग के समक्ष पत्नी को 1,000 रुपये भी दिया,शेष राशि को घर जाकर देगा। इस प्रकरण को निराकरण हेतु आगामी सुनवाई में रखा गया है। इसी तरह एक अन्य प्रकरण में पुत्री ने अपने पिता के खिलाफ शिकायत की थी कि शराब पीने के बाद मारपीट करता है। जिस पर पिता का कहना है कि पुत्री गलत संगति में पड़ गई है जिसे मैं समझाता हूं,मारपीट नहीं करता हूं। पिता पुत्री को आयोग द्वारा समझाइश दिये जाने पर पुत्री अपने पिता के साथ राजी खुशी रहने को तैयार हुई।आयोग द्वारा इस प्रकरण को निगरानी में रखते हुये नस्तीबद्ध किया गया।
एक अन्य प्रकरण में पत्नी और बच्चे को भरण पोषण हेतु 5 हजार रुपये प्रतिमाह देना पति ने स्वीकार किया है। पति पत्नी को समझाइश के साथ प्रकरण को नस्तीबद्ध किया गया।एक अन्य प्रकरण में अनावेदकगण अनुपस्थित रहे प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये आयोग ने अनावेदकगणों की आगामी सुनवाई में उपस्थिति सुनिश्चित कराने हेतु थाना प्रभारी को पत्र प्रेषित किया जाएगा।जिससे प्रकरण का निराकरण हो सके।इसी तरह तीन अन्य प्रकरण न्यायालय मे विचाराधीन होने के कारण आयोग के क्षेत्राधिकार से बाहर होने पर प्रकरण नस्तीबद्ध किया गया।
आज जनसुनवाई में 25 प्रकरण में 20 पक्षकार उपस्थित हुए तथा 9 प्रकरण नस्तीबद्ध किया गया शेष अन्य प्रकरण को आगामी सुनवाई में रखा गया।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: news

Post navigation

Previous जनहित एवं सामाजिक कार्यों को देख आसरा एनजीओ मुम्बई की अध्यक्ष श्रीमती शाहिना आज़मी ने मुम्बई से आकर किया मो. सज्जाद खान का सम्मान
Next बारिश की वजह से फड़ अभी भी गीला, धान खरीदी हो रहा प्रभावित

Related Stories

प्रतिस्पर्धा नहीं, सहयोग से बढ़ेगा व्यापाररू युवा कैट बिजनेस मीट में बनी नई दिशा*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

प्रतिस्पर्धा नहीं, सहयोग से बढ़ेगा व्यापाररू युवा कैट बिजनेस मीट में बनी नई दिशा*

September 6, 2026
जातिगत जनगणना के मौजूदा प्रारूप दोषपूर्ण है :नाना भाऊ पटोले
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

जातिगत जनगणना के मौजूदा प्रारूप दोषपूर्ण है :नाना भाऊ पटोले

September 6, 2026
श्री श्री पशुपतिनाथ मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

श्री श्री पशुपतिनाथ मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

September 6, 2026

Recent Posts

  • Testeză strategiile tale în modul Sweet Bonanza demo ron
  • प्रतिस्पर्धा नहीं, सहयोग से बढ़ेगा व्यापाररू युवा कैट बिजनेस मीट में बनी नई दिशा*
  • जातिगत जनगणना के मौजूदा प्रारूप दोषपूर्ण है :नाना भाऊ पटोले
  • श्री श्री पशुपतिनाथ मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
  • शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ संपन्न

You may have missed

Testeză strategiile tale în modul Sweet Bonanza demo ron
  • Uncategorized

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.