Skip to content
June 8, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • बारिश की वजह से फड़ अभी भी गीला, धान खरीदी हो रहा प्रभावित
  • छत्तीसगढ़

बारिश की वजह से फड़ अभी भी गीला, धान खरीदी हो रहा प्रभावित

Purushottam Manhare January 4, 2022

(उत्तम साहू)
बालोद/डौंडी लोहारा।जिले के धान उपार्जन केंद्रों में बीते दिनों हुई बारिश की वजह से धान खरीदी अव्यवस्थित हो गई है। फड़ खराब हो जाने की वजह से कई केंद्र ऐसे हैं जहां पर दो दिन से खरीदी शुरू नही हो पा रही है ऐसे ही सोमवार से देवरी ब्रांच के धान उपार्जन केंद्र देवरी में धान खरीदी शुरू नहीं हुई हैं वहा बीते बुधवार गुरुवार को तेज बारिश हुई थी जिसकी वजह से फड़ में पानी भर गया था और धान खरीदी की जगह खराब हो गया है अब देखना है कब सूखता है और धान खरीदी पुन: शुरू होता है । बारिश के पानी से फड़ गीला हुआ है उससे फड़ दयनीय स्थिति में है औऱ वहां पानी चले जाने के कारण बोरे में रखे धान भी भीग गए हैं जिसे समिति प्रांगण में सुखाया जा रहा है यहां की क्षति का आंकलन लगाना मुश्किल है,इसी प्रकार से धान खरीदी केंद्र फरदफोड़ की स्थिति है वहां भी मंगलवार को फड़ गीला होने से मात्र 4 किसानों से 112 क्विटल धान की खरीदी की गई वहां भी बीते बुधवार गुरुवार को तेज बारिश हुई थी जिसकी वजह से धान भींग गए हैं उसे समिति प्रांगण में सुखाया जा रहा है।धान की क्षति की जानकारी के लिए उपार्जन केंद्र सहायक समिति प्रबंधक ढालेंद्र देशमुख को दो बार कॉल भी लगाया गया लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया।सवाल यह हैं कि जब शासन प्रशासन धान के रख रखाव के लिए समितियों को अग्रिम राशि जारी करती हैं तो समिति उस पर अमल करने में क्यो कोताही बरतने का काम करती हैं।इन समितियों सहित और भी अन्य उपार्जन केंद्रों पर कितनी क्षति हुई है इसकी जानकारी कब तक प्राप्त होगी यह बताना भी संभव नहीं है।क्योंकि आधिकारिक रूप से समिति वाले जानकारी देने में रुचि नहीं रख रहे हैं कहा जाय तो जानकारी छुपा रहे हैं। फड़ प्रभारी तो कह रहे हैं कि क्षति नही हुई है लेकिन तस्वीरे अलग बया कर रही हैं।

*अछोली उपार्जन केंद्र में 24600क्विटल धान जाम*

वहीं देवरी ब्रांच के उपार्जन केंद्र अछोली में मंगलवार तक 37890क्विटल की धान खरीदी हो चुकी है और मिल को 5660 क्विटल और संग्रहण केंद्र को 7630 क्विटल धान जारी किया गया है और वर्तमान में समिति के पास 24600 क्विंटल धान उपलब्ध है। समिति से मिली जानकारी के अनुसार यहां बफर लिमिट 4648क्विटल है और जो धान उपलब्ध है वह बफर लिमिट का 6गुणा है इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस उपार्जन केंद्र में धान का उठाव कितनी धीमी गति से हो रही है ऐसे ही हालात जिले के और उपार्जन केंद्रों का है जहाँ पर बफर लिमिट से कई गुना अधिक धान रखा हुआ है।इस प्रकार से बफर लिमिट से अधिक धान का 72घण्टे में उठाव सिर्फ खोखला साबित हो रहा है।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: news

Post navigation

Previous आपसी सहमति से पति-पत्नी न्यायालय में तलाक के लिए आवेदन करें,आयोग के सुनवाई में दो प्रकरणों में प्रतिमाह 5 हज़ार भरण-पोषण राशि तय हुए
Next तीसरी लहर से व्यापारियों को किया सतर्क चेम्बर और कैट ने ली संयुक्त बैठक

Related Stories

CAIT ने FSSAI नियमों में बड़े सुधार एवं लाइसेंस को आजीवन वैध बनाने की मांग*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

CAIT ने FSSAI नियमों में बड़े सुधार एवं लाइसेंस को आजीवन वैध बनाने की मांग*

June 7, 2026
CAIT ने FSSAI नियमों में बड़े सुधार एवं लाइसेंस को आजीवन वैध बनाने की मांग*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

CAIT ने FSSAI नियमों में बड़े सुधार एवं लाइसेंस को आजीवन वैध बनाने की मांग*

June 6, 2026
एक पेड़ मां के नाम अभियान में शामिल हुए राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा,किया वृक्षारोपण
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

एक पेड़ मां के नाम अभियान में शामिल हुए राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा,किया वृक्षारोपण

June 6, 2026

Recent Posts

  • CAIT ने FSSAI नियमों में बड़े सुधार एवं लाइसेंस को आजीवन वैध बनाने की मांग*
  • CAIT ने FSSAI नियमों में बड़े सुधार एवं लाइसेंस को आजीवन वैध बनाने की मांग*
  • एक पेड़ मां के नाम अभियान में शामिल हुए राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा,किया वृक्षारोपण
  • आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*
  • स्व. नरसिंह मंडल  की पुण्यतिथि 07 जून  को 

You may have missed

आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*

June 5, 2026

Recent Posts

  • CAIT ने FSSAI नियमों में बड़े सुधार एवं लाइसेंस को आजीवन वैध बनाने की मांग*
  • CAIT ने FSSAI नियमों में बड़े सुधार एवं लाइसेंस को आजीवन वैध बनाने की मांग*
  • एक पेड़ मां के नाम अभियान में शामिल हुए राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा,किया वृक्षारोपण
  • आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*
  • स्व. नरसिंह मंडल  की पुण्यतिथि 07 जून  को 
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.