रायगढ़।
*मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ओ पी जिंदल एयर स्ट्रीप रायगढ़ पहुँचे इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री ओ पी चौधरी भी उपस्थित रहे।
*मुख्यमंत्री का ओ पी जिंदल एयरस्ट्रीप पर संभाग आयुक्त बिलासपुर के डी कुंजाम, आईजी अजय यादव, कलेक्टर कार्तिकेय गोयल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का यह पहला रायगढ़ जिला आगमन है






![]()


*मुख्यमंत्री के स्वागत में जिले के कबीर चौक में जय मां समलाई करमा नृत्य पार्टी बरमुडा (खाल्हेपारा) के दल द्वारा करमा नृत्य करते हुए उत्साहपूर्वक मुख्यमंत्री का इंतजार किया जा रहा था। मुख्यमंत्री का इंतजार मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायगढ़ के कबीर चौक पहुंचे जहांनागरिकों ने मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया इसके बाद
*कबीर चौक से गांधी चौक तक रोड शो में
*मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी शामिल हुए
*कबीर चौक में मुख्यमंत्री को स्थानीय नागरिकों ने धान से तौला*
*मुख्यमंत्री बनने के बाद यह पहली बार रायगढ़ पहुंचे
रायगढ़ में कबीर चौक से गांधी चौक तक मुख्यमंत्री
विष्णु देव साय ने रोड शो किया मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का रोड शो कार्यक्रम जब शुरू हुआ तो लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी
*रायगढ़ के कबीर चौक में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और जिलेवासियो ने जोश भरे नारो और पुष्प गुच्छ से अपने नए मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया
कबीर से गांधी तक के आदर्शों को लेकर निकला मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जनसैलाब
कलाधानी नगरी रायगढ़ में कबीर चौक और गांधी चौक दो महत्वपूर्ण चौक-चौराहें हैं। कबीर चौक से मुख्यमंत्री का रोड शो निकला है और गांधी चौक तक चला इन दोनों के आदर्शों के बीच रायगढ़ की हजारों जनता के बीच जनसमूह गुजर रहा है। यह यात्रा कबीर चौक से आरंभ हुई है। उन्हें धान से तौलकर यात्रा की शुरूआत की गई है। उन्होंने परसों ही दो साल का बोनस दिया जिससे धान के कटोरे में हर्ष का माहौल है। यही नहीं 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी और 3100 रुपए क्विंटल धान खरीदी की घोषणा से किसानों में काफी खुशी है। रायगढ़ की जनता ने इसलिए धान से ही उन्हें तौलने का निर्णय किया। रोड शो के लिए निकले मुख्यमंत्री के बगल से कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी भी रहे।
सड़क के दोनों ओर छतों में जनता अपने प्रिय नेता का अभिवादन कर रही है। फूलों से लोग स्वागत कर रहे हैं। दूर तक सड़क समर्थकों से अटी पडड़ी है। काफिला कहां से शुरू हुआ है और कहां पर खत्म हुआ है। इसका आकलन करना कठिन है। मुख्यमंत्री दोनों हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन कर रहे हैं। लोग पुष्पवर्षा कर स्वागत किया चारों
जनसैलाब उमड़ गया । कबीर चौक से गांधी चौक तक पूरी सड़क खचाखच भरी रही सामाजिकजन भी बीच-बीच में मुख्यमंत्री का स्वागत कर ते रहे हैं।
गुजराती समाज के प्रतिनिधिमंडल ने रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री का पुष्पमाला से स्वागत किया। मुख्यमंत्री के स्वागत में चारों ओर नारे लग रहे हैं और पूरा रायगढ़ अभूतपूर्व उत्साह के माहौल में डूब गया है। रोड शो में फूलों की पंखुड़ियां आसमान में तैर थी नजर आ रही और मुख्यमंत्री का काफिला धीरे-धीरे बढ़ता रहा चारों ओर से उन्हें लोग अभिवादन कर रहे । नंदन-वंदन-अभिनंदन के नारों से पूरा रोड शो गूंजता रहा है। मुख्यमंत्री श्री साय पिछले दो दशकों से रायगढ़ लोकसभा के सांसद हैं और यहां के लोगों से उनकी गहरी आत्मीयता है। वे रायगढ़ निवासियों के सुख-दुख में सम्मिलित होते रहते हैं और दिल्ली तथा रायपुर दोनों ही जगहों में रायगढ़ के जनता के हितों की आवाज उठाते रहते हैं। रायगढ़ की जनता आज आत्मीय भाव से उनके स्वागत के लिए उतरी है। यात्रा अभी गांधी चौक तक पहुँचेगी। बीच-बीच में विभिन्न सामाजिकजनों के प्रतिनिधिमंडल भी उनका आभार प्रगट किया
सांस्कृतिक नगरी रायगढ़ में रोड शो के दौरान श्री विष्णु देव साय का मंत्री श्री ओपी चौधरी ने पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया।
