रायपुर।
प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्पर्श एक कोशिश संस्था ने बच्चों के साथ 75 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया।इस मौके पर संस्था के संस्थापिका अनिता लुनिया व संस्था के अध्यक्ष सोनाली लुनिया ने ध्वजारोहण किया । तत्पश्चात बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने देश की ताक़त, समृद्ध, सांस्कृतिक और सैन्य शक्ति का प्रदर्शन किया।साथ ही इस मौके पर बच्चों के बीच खेल स्पर्धा का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को मिठाई का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जवाहर लाल चोपड़ा और अरविंद चोपड़ा का विशेष योगदान रहा। इस कार्यक्रम में उत्तरा नायक वीणा वर्मा
जे,एस ठाकुर रमेश ध्रुव निशा ईशा किरण आदित्य
दगडू, और भी बहुत से लोग शामिल हुए , बता दे कि बच्चों के बीच जिस खेल का स्पर्धा हुई उसमें लम्बी कूद, रस्सी कूद साइकिल दौड़ मटकी फोड़ ऐसे अनेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया इसके साथ ही रात में बच्चों का डांस भी हुआ इसके साथ, हर बच्चों को उचित उपहार भी दिया गया इस कार्यक्रम में बच्चों सहित मोहल्ले के वरिष्ठ एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।







![]()


