Skip to content
June 1, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी की ‘परीक्षा पे चर्चा‘ आज 29 जनवरी को*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी की ‘परीक्षा पे चर्चा‘ आज 29 जनवरी को*

Purushottam Manhare January 28, 2024

*परीक्षा की बात, प्रधानमंत्री के साथ – मुख्यमंत्री स्कूली बच्चों के साथ करेंगे परीक्षा पे चर्चा के सीधे प्रसारण का अनुश्रवण*

रायपुर, 29 जनवरी 2024/ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी स्कूली बच्चों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ परीक्षा को उत्सव की तरह मनाने एवं विद्यार्थियों में तत्संबधी तनाव दूर करने के लिए सीधा संवाद करेंगे। ‘परीक्षा पे चर्चा-2024‘ का कार्यक्रम आज 29 जनवरी को प्रातः 11 बजे भारत मण्डपम, प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘परीक्षा पे चर्चा-2024’ कार्यक्रम के सीधे प्रसारण का मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल स्कूली बच्चों के साथ पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम रायपुर में अनुश्रवण करेंगे। मुख्यमंत्री और स्कूल शिक्षा मंत्री इसके सीधे प्रसारण कार्यक्रम में सुबह 11 बजे से शामिल होंगे। इस अवसर पर स्कूली छात्र-छात्राएं और अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री, स्कूल शिक्षा मंत्री और अन्य जनप्रतिनिधि ‘परीक्षा पे चर्चा-2024’ कार्यक्रम के बाद स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन भी करेंगे।
‘परीक्षा पे चर्चा‘ कार्यक्रम का लाईव प्रसारण सभी न्यूज चैनलों के साथ डीडी न्यूज, डीडी नेशनल, डीडी इंडिया, एफएम रेडियो, फेसबुक लाईव, यूट्यूब चैनल और MyGov.in पोर्टल की वेबवाईट के माध्यम से लाईव देखा जा सकता है। राज्य में परीक्षा पे चर्चा को लेकर व्यापक उत्साह है।

छत्तीसगढ़ के विद्यार्थी, शिक्षक एवं अभिभावक इसमें बढ़-चढ़कर सहभागिता कर रहे हैं और लाभान्वित हो रहे हैं। राज्य से गत वर्ष 2023 में 62 हजार 077 विद्यार्थियों ने विभिन्न मुद्दों पर अपने आलेख भेजे और 12 हजार 355 शिक्षकों ने अपने आलेख भेजकर उपस्थिति दर्ज की एवं 2 हजार 876 पालक सहित 77 हजार 308 लोगों ने सहभागिता की थी। इस वर्ष कक्षा 6वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों, पालकों एवं शिक्षकों को भाग लेने का अवसर दिया गया है। भारत सरकार से प्राप्त जानकारी के अनुसार 12 जनवरी 2024 तक 1 लाख 56 हजार 459 विद्यार्थियों, 21 हजार 607 शिक्षकों और 5 हजार 963 अभिभावकों ने पंजीयन कराया है। राज्य से नियमानुसार प्रतिभागियों में से एक शिक्षक और 2 विद्यार्थियों का जीवंत कार्यक्रम, नई दिल्ली हेतु चयन किया गया है।

परीक्षा पे चर्चा का प्रारंभ वर्ष 2018 में सिर्फ 22 हजार लोगों ने सहभागिता की थी, जो छह वर्षों में 102 गुनी बढ़कर इस वर्ष 2 करोड़ 26 लाख से ज्यादा हो गई है।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous स्पर्श एक कोशिश संस्था ने बच्चों के साथ 75 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया
Next एनएमडीसी बचेली में गणतंत्र दिवस का आयोजन

Related Stories

उत्पादन और बिक्री मिलियन टन में, और वित्तीय आंकड़े करोड़ रुपये में
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

उत्पादन और बिक्री मिलियन टन में, और वित्तीय आंकड़े करोड़ रुपये में

May 30, 2026
नैनो डीएपी के उपयोग से किसानों को कम लागत में मिलेगा बेहतर उत्पादन: कृषि मंत्री  नेताम*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

नैनो डीएपी के उपयोग से किसानों को कम लागत में मिलेगा बेहतर उत्पादन: कृषि मंत्री  नेताम*

May 27, 2026
अपनापन’ के विमोचन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • Latest
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

अपनापन’ के विमोचन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

May 27, 2026

Recent Posts

  • उत्पादन और बिक्री मिलियन टन में, और वित्तीय आंकड़े करोड़ रुपये में
  • नैनो डीएपी के उपयोग से किसानों को कम लागत में मिलेगा बेहतर उत्पादन: कृषि मंत्री  नेताम*
  • अपनापन’ के विमोचन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • जर्किन और डब्बों में पेट्रोल-डीजल नहीं देने का आदेश बेतुका, किसान और ग्रामीण जनता के हितों के खिलाफ : देवलाल नरेटी, 
  • सोनिया गांधी के ख़िलाफ़ सोशल मीडिया में अनर्गल टिप्पणी,श्रीकुमार शंकर मेनन के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने थाना घेरा ,की जमकर नारेबाजी,

You may have missed

जर्किन और डब्बों में पेट्रोल-डीजल नहीं देने का आदेश बेतुका, किसान और ग्रामीण जनता के हितों के खिलाफ : देवलाल नरेटी, 

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.