रायपुर : आज 26 जनवरी के शुभ अवसर पर नवंरग पब्लिक स्कूल चौरसिया कालोनी मठपुरेना मुख्य ब्रान्च से प्रभात फेरी निकाली गई. यह फेरी मोती नगर बोरिया खुर्द के मार्ग से होते हुए RDA ब्रान्च पहुंची. जहाँ संस्था प्रमुख प्राचार्या श्रीमती मंजू परिहार द्वारा ध्वजा रोहण संपन्न कराया गया.
इसके बाद बच्चो द्वारा झाँकिया , देशभक्ति तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। इसके बाद 26 जनवरी में सविधान निर्माण की जानकारी देकर शुभकामनाओं के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।






![]()


